
10 नवम्बर को सहार से पीरो तक महासचिव का होगा रोड शो।
11 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ करेंगे मोपति में संयुक्त सभा।
हसनबाजार में हुआ इंडिया गठबंधन समर्थित माले उम्मीदवार राजू यादव के समर्थन में विशाल सभा।
RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)09 नवंबर।तरारी विधनसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा – माले उम्मीदवार राजू यादव के समर्थन में विशाल जनसभा आयोजित हुई। आज पीरो प्रखण्ड के हसनबाजार स्थित पुशु मेला मैदान में हजारों की संख्या में छात्र – नौजवान, किसान – मजदूर, महिलाएं शामिल थी।
सभा को मुख्य वक्ता दीपंकर भट्टाचार्य ने सम्बोधित किया।
अन्य वक्ता में सुदामा प्रसाद – सासंद आरा, राजू यादव – उम्मीदवार , विजेंद्र यादव – उपाध्यक्ष राजद बिहार, महानन्द सिंह विधायक अरवल, मनोज मंज़िल – केंद्रीय कमिटी सदस्य व अगिआंव पूर्व विधायक, आदिब रिजीवी, विधानसभा प्रभारी, बीरबल यादव – जिला अध्यक्ष, राजद, ओम प्रकाश बिंद – जिला अध्यक्ष, कयामुद्दीन अंसारी- इंसाफ मंच राज्य सचिव, इंदु सिंह – ऐपवा जिला सचिव, संगीता सिंग , ऐपवा नेत्री, सलाम कुरैसी – कॉंग्रेस, विजय यादव- पूर्व मुखिया कातर, बृजबिहारी सिंह- पूर्व प्रमुख पीरो, आयूब आलम- राजद नेता, सजीवन चौधरी- वीआईपी, नेयाज अहमद – अल्पसंख्यक प्रकोष्ट राजद, लाल बाबू यादव – प्रखण्ड अध्यक्ष राजद, उपेंद्र भारती – प्रखंड सचिव सहार माले, जितेंद्र सिंह – जिला परिषद सदस्य, आरती देवी – जिला परिषद सदस्य, मुकेश यादव – प्रमुख अगिआंव, शैलेन्द्र राम – जिला अध्यक्ष युवा राजद शमिल थे।भाकपा – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य 11 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार में शामिल रहेंगे. जबकि 10 नवम्बर को सहार से पीरो तक रोड शो करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में हो रहे उपचुनाव में तरारी सहित सभी 3 सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी ,केवल जीत नही बल्कि भारी मतों से जीत होगी। उन्होंने कहा कि 13 तारिख को आपका सुबह से लाइन लग कर पहला मत राजू यादव को और अंतिम मत भी राजू यादव को पड़े इसकी गारंटी करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा सीट हारने के बाद बौखला गई है। किसी भी तरह से जितने के लिए व्याकुल है।
उन्होंने कहा कि जब नीतीश जी महागठबंधन में थे तो जातिय सर्वे हुआ और पाया गया कि विकास का जो उनका दावा था वह फेल हो गया। राज्य में 95 लाख परिवार कम आमदनी में जी रहे है । आरक्षण की सीमा बढ़ी , कम आमदनी के परिवार को 2 लाख रुपया देने की बात हुई लेकिंन नीतीश जी पलटी मार भाजपा के साथ गए तो सभी विकास कार्यों पर रोक लग गया। हमने पूरे बिहार में 5 डिसमिल जमीन , गरीबों को आवास के लिए हक दो वादा निभाओ आंदोलन किया।
हमारी मांग है कि बिहार मे 65 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाया गया था लेकिन उसे 9वी अनुसूची में नही डाला गया। नीतीश जी मोदी के साथ है क्या उसे 9वी अनुसूची में डालने को दबाव बनाएंगे?
बिहार में डबल इंजन की सरकार जनता पर बिहार में डबल बुलडोजर की तरह वार कर रही है। लोगो को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगया जा रहा है। लेकिन जनता बोल रही है कि आमदनी 6 हजार से भी कम है । इसलिए हमारी मांग है कि स्मार्ट मीटर पर रोक लगाओ और गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री दो।
उन्होंने ने कहा की हमारी जब यात्रा चल रही थी तो बच्चों के लिए स्कूल का मुदा उठा लेकिन ठीक उसी समय गिरिराज सिंह त्रिशूल बांट रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पलायन, रोजगार, औद्योगिक विकास जैसे बुनियादी सवालों पर चर्चा करने की बजाए अपने नफरती बयानबाजी के जरिए अविश्वसाव का माहौल बनाना चाहती है. बांग्लादेश से हो रहे तथाकथित घुसपैठ को मुद्दा बनाकर वह बांग्लाभाषियों और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैला रही है.
बिहार में दलित उत्पीड़न बढ़ गया है। सिवान के भरत मांझी सहित गया तो उत्पीड़न का राजधानी बन गया है। जहां दलितों के हाथ काट दिया गया। नावादा में दलितों के घर मे आग लगा दिया गया है। लेकिन दलितों के मसीहा कहने वाले जीतन राम मांझी, चिराग पासवान एक शब्द भी बोलना सही नही समझे और उन्माद – उत्पात करने वालों के पक्ष में प्रचार कर रहें हैं।
मंच पर मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव, संदीप सौरभ- पालीगंज विधायक, वीरेंद्र गुप्ता – विधायक सिकटा, गोपाल रविदास – विधायक फुलवारीशरीफ, शिवप्रकाश रंजन – विधायक अगिआंव सहित कई नेता मौजूद थे।
