RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने मनसा देवी मंदिर मार्ग हादसे के घायलों से मुलाकात कर जाना हाल।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)27 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार के जिला चिकित्सालय एवं एम्स ऋषिकेश पहुंचकर मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हालचाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःखद घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति और शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज एवं परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

नई दिल्ली:वरिष्ठ पत्रकार डॉ रहमतुल्लाह पॉयोनियर मीडिया संस्थान में बने प्रोफ़ेसर।

rktvnews

जन सुराज की सरकार बनने के बाद बिहार से नही होगा पलायन: प्रशांत किशोर

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना को ले की बैठक।

rktvnews

बागपत:सूचना विभाग बागपत की पहल पर कलेक्ट्रेट में पक्षीघर का भ्रमण कर प्रेरणा लेकर लौटे प्रेरित युवा।

rktvnews

गढ़वा में राजस्व उप निरीक्षकों के त्रुटिपूर्ण स्थानांतरण आदेश में संशोधन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment