कार्यकताओ को पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति मे भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला कार्यालय में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय जी तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम के साथ हुआ।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरू प्रकाश पासवान ने कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकताओ के बल पर ही विश्व की सबसे बड़ी एवं अनुशासित पार्टी है।भाजपा के कार्यकताओ ने केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का सबसे सफल सरकार बनाने का कीर्तिमान बनाया। केन्द्र सरकार की तीन उपलब्धियाँ राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना एवं नक्सलवाद को समाप्त करना हमे याद रखना होगा। आज देश विकसित भारत की ओर बढ चला है।
वही शाहाबाद क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को अपने दायित्व का सही निर्वहन, बूथ को मजबूत करने एवं संगठन को सुदृढ करने का संकल्प दिलवाया।
विधानपार्षद जीवन कुमार ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित मे कार्य करते है।आज हम सभी को गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है।
पूर्व सांसद मीना सिंह ने भाजपा के संघर्ष की गाथा को कार्यकताओ के बीच रखते हुए कही कि डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी जी अथक संघर्ष का परिणाम आज का भाजपा है।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने अध्यक्षीय संबोधन मे कार्यकताओ मे जोश भरते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता कभी थकते नही,हमेशा राष्ट्र एवं संगठन के लिए तैयार रहते है।
जिला प्रभारी सह प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राजेश सिन्हा ने बूथ सत्र तक मजबूती पर जोर दिया।
मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह द्वारा डीजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यकताओ को प्रशिक्षित करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम मे सीडी शर्मा, हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,नरेन्द्र तिवारी, संतोष चंद्रवंशी, ममता सिंह,धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय,ज्योति प्रकाश कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, आलोक अंजन,सुषुमलता कुशवाहा, पुनम कुशवाहा, चुन्नी देवी,मधु मिश्रा, विभु जैन,विद्यासागर पांडेय सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, बूथ स्तर के सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

