RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)13 नवंबर। बुधवार को झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, देवघर द्वारा एक दिवसीय भर्ती-कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें, निजी क्षेत्र के 02 नियोजक / कंपनी तथा रोजगार तलाश रहे 61 स्थानीय युवा-युवतियों ने भाग लिया। उक्त भर्ती कैम्प में नियोजकों द्वारा 35 युवा-युवतियों को शार्टलिस्टेड किया गया और अंतिम रूप से चयनित 08 युवा-युवतियों को ऑनस्पॉट ऑफर लेटर का वितरण किया गया।

भर्ती-कैम्प में मुख्य रूप से निम्न कंपनियों ने भाग लिया

1. सेवा सहयोग प्रतिभूति और सुविधा प्रबंधन

2. एक्सप्रेस जॉब कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड

इसके अलावा भर्ती-कैम्प में प्रमुख रूप से निम्न पदों Accountant, Home Care Nurse, Delivery Boy, Apprentice, Computer Operator, Sales Executive, Ward Boy, Receptionist, MRI Technician इत्यादि के लिए चयनित किया गया। जिला के स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु आनेवाले दिनों में भी लगातार रोजगार मेला एवं भर्ती-कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

गरीबन के होली!

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में होली मिलन का आयोजन।

rktvnews

09 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) ने अपना 65वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को मिला प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार।

rktvnews

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment