RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल से महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)12 नवंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने स्नेह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट किया और शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल देश के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण और कठिन परिश्रम से देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन किया है। राज्यपाल ने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और उत्साह प्रदान करेगी। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों में असाधारण क्षमता और प्रतिभा है। स्नेह राणा इसका जीवंत उदाहरण हैं, उन्होंने जो ठान लिया, उसे पूरा कर दिखाया। राज्यपाल ने स्नेह राणा को आगामी प्रतियोगिताओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्रिकेटर स्नेह राणा की माताजी विमला राणा भी उपस्थित रहीं।

Related posts

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फ़ितर की शुभकामनाएं।

rktvnews

आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत का संयुक्त संचालन।

rktvnews

अखंड अष्टयाम हरिकीर्तन में सम्मिलित हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

बीजापुर : मछली पालन से निकलेगा समृद्धि का रास्ता

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर जनहित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

गढ़वा:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी के निमित्त बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment