RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.पटना का 49 वां स्थापना*दिवस हर्षोल्लास संपन्न!रक्तदान शिविर सह पौधारोपण जनहित में जरूरी:राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 जुलाई।गीधा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर भोजपुर आरा के अंतर्गत हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड पटना एलपीजी प्लांट के 49वां स्थापना दिवस अपने कर्मचारियों के बीच हर्ष उल्लास के वातावरण में मनाया गया। वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई 1974 को हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड स्थापना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा किया गया था। इससे क्षेत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के 19 जिला में सिलेंडर गैस की आपूर्ति की जाती है। इन्होंने हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर हम सभी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए हुए हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कई पौधारोपण भी किए गए।रक्तदान शिविर का आयोजन आलोक कुमार हर्ष की सक्रियता से हुआ। रक्तदान करने वालों में श्री रणधीर कुमार सिंह कृष्ण कुमार नकुल प्रसाद दीपक कुमार संतोष कुमार ठाकुर आदि रहे। कई सदस्यों का मेडिकल जांच उपरांत रक्तदान के लिए सही नहीं पाया गया।कार्यक्रम में रेड क्रॉस सचिव डॉ विभा कुमारी ,ब्लड डोनेशन कमिटी के कोऑर्डिनेटर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ,चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह उपस्थित रहे। लैब टेक्नीशियन धर्मेंद्र पांडे, मनोज कुमार साह, एवं राजेश कुमार सिंह तथा विकास कुमार कार्यकर्ता का सहयोग सराहनीय रहा।

Related posts

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने किया इंडिया टुडे समूह के चैनल ‘किसान तक’ का शुभारंभ।

rktvnews

उज्जैन:30 लाख दीपक अर्पण कर गुड़ी पड़वा पर होगा शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को तीसरे माह भी पौष्टिक आहार रेडक्रॉस द्वारा वितरित।

rktvnews

भोजपुर:तुलसीदास की रचना कालजयी :प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

पलामू में डेडीकेटेड स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

रायपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिना किसी चिन्ता के घर में मिल रही बिजली।

rktvnews

Leave a Comment