RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण!व्यवस्था दुरुस्त करने व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की कही बात।

चतरा /झारखण्ड 28 फरवरी।उपायुक्त अबु इमरान ने आज सदर अस्पताल का औचक निरक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। मौके पर उपस्थित अस्पताल उपाधीक्षक डा. मनीष लाल से स्वास्थ्य सुविधाओ की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश व सुझाव दिए। उसके बाद उपायुक्त अस्पताल परिसर में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र, फिजिओथेरेपी कक्ष, एक्स-रे कक्ष, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र एवं महिला एवं पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।उपायुक्त ने निर्धारित समय पर डॉक्टरों को रहने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी कमी के वजह से किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए। उन्होंने अस्पताल उपाधीक्षक को कहा कि यह अस्पताल बहुत ही अच्छे तरीके व सुसज्जित ढंग से बनाया गया है, बस इस अस्पताल की देख रेख, सही दिशा निर्देश, विधि व्यवस्था को सही ढंग से चलाने की जरूरत है। उसके बाद उपायुक्त ने रोस्टर पंजी की जांच की। जनऔषधि व दवा वितरण केंद्र में आवश्यक दवाइयों की कमी पर जल्द से जल्द क्रय करने का निर्देश दिए। वहीं सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का भी औचक निरीक्षण किया और कहा निर्माण कार्य में गुणवत्ता युक्त सामाग्री का उपयोग हो इसका खास ख्याल रखा जाय।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी इंदर कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक डा. मनीष, डा. अजहर अस्पताल प्रबंधक कुश कुमार, स्टोर कीपर नीरज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जिलाधिकारी ने की लोक-कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

संसदीय विद्यापीठ में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

अब मतदाता सूचियों में विदेशी नामों का हौवा।

rktvnews

पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस 2025 पर वैश्विक होम्योपैथी बिरादरी को गांधीनगर के विशाल सम्मेलन में साथ लाया।

rktvnews

नई दिल्ली:लोक सभा अध्यक्ष और सांसदों ने इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment