RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:देश विदेश के फिजिशियन कांन्फ्रेंस में किया अपने ज्ञानकी साझेदारी : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 फ़रवरी।मेडिसिन कॉन्फ्रेंस से लौटे प्रसिद्ध फिजिशियन व पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिलाध्यक्ष (चिकित्सा मंच) भाजपा, भोजपुर ,के डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया की इस बार ऑल इंडिया मेडिसिन कॉन्फ्रेंस (एपिकोन 26) बिहार की राजधानी पटना ज्ञान भवन एवं बापू सभागार में आयोजित हुआ।, जहां देश-विदेश के हजारों फिजिशियन भाग लिए। उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया तथा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। इस अधिवेशन में भारत सहित लंदन ,अमेरिका जापान ,इटली आदि से चिकित्सक उपस्थित रहे।। अधिवेशन में सबने अपने ज्ञान का आदान-प्रदान किया। कई गंभीर एवं सामान्य बीमारियों के बारे में डायग्नोसिस तथा इलाज की आधुनिक विधि के बारे में विमर्श हुआ। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर एवं हृदय रोग पर विशेष ध्यान था वक्ताओं का। आधुनिक एआई विधि के मेडिकल साइंस में प्रयोग के बारे में भी विचार विमर्श हुआ। ए आई विधि रोगों की अभिलंब डायग्नोसिस एवं सटीक इलाज के बारे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन सब के बावजूद पौष्टिक खानपान, संयमित परहेज, मॉर्निंग वॉक,योगा, कसरत के महत्व के बारे में भी चर्चा हुई।
डॉक्टर के एन सिन्हा इस तरह के अधिवेशन से नई विधि की जानकारी लेते है जिसका लाभ शाहाबाद जनपद को मिलता है।

Related posts

भोजपुर:शिवदुलारी सेवा संस्थान के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया जा रहा भूकंप सुरक्षा के प्रति जागरूक।

rktvnews

रायपुर : जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सेवानिवृति पर दी शुभकामनाओं के साथ विदाई।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

पटना:अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी बने बिहार प्रदेश जद (यू०) का प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य।

rktvnews

रायपुर : फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी लेने बलौदाबाजार कलेक्टर पहुंचे गांव।

rktvnews

Leave a Comment