RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

बिहार:8 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 मार्च। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर 8 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला किया है। भारतीय पुलिस सेवा के 8 पदाधिकारी को स्थानांतरित करते हुए उनका नवपदस्थापन किया गया है। समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी बिहार पटना चंदन कुमार कुशवाहा को पुलिस अधीक्षक, खगड़िया, सहायक पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) बिहार पटना हरकिशोर राय को पुलिस अधीक्षक वैशाली, अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी राजेंद्र कुमार भील को पुलिस अधीक्षक अरवल, पुलिस अधीक्षक किशनगंज डॉ इनामुल हक मैगनू को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी, पुलिस अधीक्षक वैशाली कार्तिकेय के शर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस एवं सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) का अतिरिक्त प्रभार, पुलिस अधीक्षक अरवल विद्या सागर को अपर निदेशक सह सहायक राज्य अग्निशमन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक खगड़िया सागर कुमार को पुलिस अधीक्षक किशनगंज और सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग काम्या मिश्रा को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दरभंगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related posts

पुणे के सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय में जीनोम अनुक्रमण की अगली पीढ़ी की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 अगस्त 25

rktvnews

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रायपुर : सभी के सहयोग से होगा रायगढ़ का विकास: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर स्मरण किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 सितंबर 26

rktvnews

Leave a Comment