RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

मिशन मोड पर हों जयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के काम -सीईओ, जयपुर स्मार्ट सिटी

जयपुर/राजस्थान 8 जून। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जयपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट द्वारा करवाये जा रहे कार्य अपने आप में नजीर बनें।
सीईओ नियुक्त होने के बाद श्री शेखावत ने गुरूवार को अधिकारियों व प्रोजेक्ट से जुड़ी एजेन्सियों के साथ पहली मैराथन बैठक की। उन्होंने परियोजनाओं में आ रही बाधाओं पर चर्चा की और उनका समाधान करते हुए कार्यों को मिशन मोड में पूरा किये जाने के निर्देश दिये।
श्री शेखावत ने अधिकारियों के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल, चौगान स्टेडियम, मल्टीलेवल पार्किंग, एस.टी.पी., तालकटोरा परियोजना, पौंड्रिक उद्यान आदि का निरीक्षण किया व कार्य की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।

Related posts

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा समिति की बैठक।

rktvnews

सारण:विधानसभा चुनाव: इवीएम का एफएलसी कार्य हुआ प्रारम्भ।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरुआत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 अप्रैल 26

rktvnews

गढ़वा:खनन क्षेत्र का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शिता एवं मानकों के अनुपालन का दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

डीएवी. नेशनल स्पोर्ट्स’ में बी.एस.डीएवी.का जलवा कायम।

rktvnews

Leave a Comment