RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर मुख्यालय में संदेश विधान क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच बैठक एवं परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 जून। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक चल रहे अपने महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत गुरूवार को संदेश विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलो के वरिष्ठ कार्यकताओं का सम्मान सह परिचर्चा का कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय बामपाली,आरा मे किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गजराजगंज मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने किया।कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दुर्गा राज शामिल हुए। सम्मान सह परिचर्चा कार्यक्रम मे संदेश,कोईलवर नगर,कोईलवर दक्षिणी,उदवंतनगर और गजराजगंज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित मंडल पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत बूथ से लोकसभा स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है।केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जा कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करेंगे।सभी लोगो को सम्मान देने का काम पार्टी कर रही है। संदेश विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकताओं को जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षो द्वारा अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया एवं उनके साथ नौ वर्षो की उपलब्धियो पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव, मीरा यादव, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष ऋतुराज, वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह, सचिदानंद सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्रमा सिंह, विधानसभा प्रभारी संतोष चंद्रवंशी, संयोजक संतोष सिंह, कोईलवर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष वीणा गुप्ता, कोईलवर नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, गजराजगंज मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, उदवंतनगर मंडल संयोजक रविकांत सिंह, संदेश मंडल महामंत्री आदित्य मिश्रा, सोनु गुप्ता, विजय राय, सुनील तिवारी, संजीत धानुक, निरंजन तिवारी, नीतीश दुबे, बिजेंद्र सिंह, जैनुल अंसारी, अमीरचंद राम, अखिलेश सिंह, श्रवण कुमार, मुन्ना यादव, ओंकार पांडेय श्री मति मालती सिंह, पिंटू सिंह, बंटी सिंह, सहित सभी सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम को,महा जनसंपर्क अभियान जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को जमीन तक ले जाने पर बल दिया।

Related posts

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

सारण:सरकारी कार्यालयों की सफाई का जिम्मा अब जीविका दीदियों के कंधों पर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने किया सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर चल रहे जिला स्तरीय काउंसलिंग का निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रपति के प्रस्तावित देवघर कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था-सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रेक्षक लक्ष्मी एन ने स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण कर मतगणना स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

छह देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति के समक्ष परिचय पत्र प्रस्तुत किये।

rktvnews

Leave a Comment