RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:श्रमिकों के पंजीकरण एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)08 नवंबर।ग्रामीण मजदूरों को सरकारी योजना से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में शनिवार 08 नवम्बर 2025 को जामा प्रखण्ड अंतर्गत बारा पंचायत भवन में श्रमिकों के पंजीकरण एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निदेशानुसार आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य से बाहर काम हेतु जाने वाले प्रवासी श्रमिकों व स्थानीय मजदूरों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक व स्थानीय मजदूरों ने भाग लिया। पूरे दिन पंचायत परिसर में लम्बी कतार देखने को मिली। जिससे स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण मजदूरों भी अब अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं। आयोजित कार्यशाला में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, गीता कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रही। उनके साथ कार्यालय कर्मी मो ताज हसन, संतोष कुमार तथा जामा प्रखण्ड के श्रमिक मित्र गोपाल मण्डल, प्रशांत कुमार, रामगढ़ प्रखण्ड के श्रमिक मित्र सचिन मंडल, नीलेश एवं शत्रुघन, काठीकुंड प्रखण्ड के श्रमिक मित्र भीमसेंट और सरैयाहाट प्रखण्ड की श्रमिक मित्र वीणा भी सक्रिय भूमिका में रहे। उनके द्वारा मजदूरों को योजना से संबंधित जानकारी दी गई और ऑन स्पॉट निबंधन में मदद की गई। तकनीकी बाधा के बावजूद कुल 182 श्रमिकों का सफलतापूर्वक निबंधन किया गया।

Related posts

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्री ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार मधुपुर के जावागुढ़ी में मनाया गया जल अर्पण दिवस।

rktvnews

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के केन्‍द्रीय अनुसंधान संस्‍थान में स्‍वदेशी रूप से निर्मित टेटनस और वयस्‍क डिप्‍थीरिया (टीडी) वैक्‍सीन का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर :राष्ट्रीय डाक सप्ताह अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित:डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा

rktvnews

बहादुरपुर के डरहार में किया गया जन-संवाद।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में आयोजित हुआ “युवा मतदाता संवाद” कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment