RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने बैंकर्स के साथ की बैठक, न्यूनतम सीडी रेशियो वाले बैंक प्रबंधकों को दिए निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)02 जनवरी।आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ बैठक की। बैठक में उन 8 बैंकर्स ने भाग लिया, जिनके बैंकों का सीडी (क्रेडिट-डिपॉजिट) रेशियो न्यूनतम स्तर पर था जिसमे इंडियन बैंक,स्टेट बैंक ,बंधन बैंक,प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यस बैंक केंद्रीय बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ इंडिया। जिलाधिकारी ने न्यूनतम सीडी रेशियो वाले बैंकों की कार्यशैली पर चिंता जताई और उनसे आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए जनपद का सीडी रेशोयो49.87 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि सीडी रेशियो का न्यूनतम स्तर बैंक की विकासशीलता और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बैंकर्स को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने की सलाह दी और क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्यमियों को अधिक ऋण प्रदान करने पर जोर दिया उन्होंने सरकारी योजनाओं के सम्बंध में ऋण लेने बालो की पत्रावलियों को लंबित ना रखा जाए उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना,पीएम स्वनिधि योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि पर बल दिया उन्होंने कहा पात्र व्यक्तियों का लाभ दिया जाये जो बैंक सरकारी योजनाओं में ऋण देने में यह कार्य शैली अच्छे ना होने पर ऐसे बैंकों से खाते कटवाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी बैंक समयबद्ध तरीके से ऋण वितरण को सुनिश्चित करें और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएं। बैठक के अंत में, जिलाधिकारी ने बैंकर्स से उनके सुझाव भी मांगे और आश्वासन दिया कि प्रशासन बैंकिंग से संबंधित समस्याओं के समाधान में पूर्ण सहयोग करेगा।
इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर अभय सिंह सहित संबंधित बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

आईएनएस शारदा (एचएडीआर) अभ्यास के लिए मालदीव के माफीलाफुशी पहुंचा।

rktvnews

पिथौरागढ़:मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथौरागढ़ में ” स्वीप -होली” का आयोजन।

rktvnews

सीतामढ़ी:बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एशियाई सफलता के बाद भारत के युवा भारोत्तोलकों की निगाहें कॉमनवेल्थ गेम्सा 2026 के लिए क्वालीफाई करने पर है।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान दिवस पर नागरिकों को एक पत्र लिखा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 02 जून 24

rktvnews

Leave a Comment