RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक।

नवादा/बिहार 15 सितंबर ।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिले के लिए पेय जल और विद्युत दो महत्वपूर्ण समस्याएं हैं, जिसके कारगर समाधान के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से विद्युत आपूर्ति के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि विद्युत से संबंधित उपभोक्ता शिकायत करते हैं तो जेई, एई और कार्यपालक अभियंता फोन आवश्य उठायें और समाधान के लिए कारगर उपाय करें। नवादा नगर परिषद के लिए 24 घंटे विधुत आपूर्ति करने के लिए एक नया पावर सव स्टेशन बुधौल में बनाया जायेगा। विधुत से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए रजौली और नवादा सदर में अलग-अलग मोबाईल नम्बर संख्या क्रियाशील है। नवादा सदर के लिए 7033095811 और रजौली के लिए 7369001361 है। उपभोक्ता विधुत से संबंधित समस्या के समाधान के लिए इस नम्बर का उपयोग कर सकते हैं।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को सभी प्रखंडों में स्थित बिजली कार्यालय में 10ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक बिजली से संबंधित समस्याओं को सुना जाता है और समाधान का प्रयास किया जाता है। यदि शनिवार को सरकारी अवकाश रहेगा तो अगले दिन समस्या को सुना जायेगा। बिजली विपत्र में सुधार के लिए प्रत्येक सप्ताह के गुरूवार को 11ः00 बजे से 03ः00 बजे अप0 तक रजौली विधुत कार्यालय में षिविर लगाया जाता है। गोविन्दपुर प्रखंड के थाली से प्राकृतिक जल प्रपात ककोलत तक विद्युत पंहुचाने की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार का कश्मीर कहे जानेवाले ककोलत जलप्रपात को पर्यटन स्पाॅट की तरह विकसित किया जा रहा है। जहां पर पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा नये अंदाज में लोगों का दीदार करेगा।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले में ग्रीडों की संख्या 03 है- नवादा, वारिसलीगंज और खनवां। जिले में पावर सव स्टेशन की संख्या-22 है। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को 18 से 20 घंटे और कृषि फिडर को 14 से 15 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कौआकोल प्रखंड के पाली में नया पावर सव स्टेशन निर्माण के लिए एक सप्ताह के अन्दर कार्य प्रारंभ हो जायेगा। नारदीगंज, कौआकोकल, हिसुआ और रोह प्रखंड क्षेत्रों में पावर कम रहने की षिकायत उपभोक्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। जिसके समाधान करने के लिए कार्यपालक अभियंता को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
आज की बैठक में अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर,अमु अमला गोपनीय प्रभारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

डीएम व एसएसपी ने किया अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का संयुक्त निरीक्षण!सुरक्षा को लेकर दिये कई निर्देश।

rktvnews

दुमका:13 से 20 फरवरी तक होगा राजकीय हिजला मेला का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान।

rktvnews

आर्थिक अपराध इकाई पटना ने की मादक द्रव्यों के विरुद्ध कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर।समाजसेवी व चिंतक ई संजय शुक्ला ने कैडेड के बीच दिया व्याख्यान।

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना दिवस 2025 एवं “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार 2025” के होने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment