RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता के लिए रैली निकाली,मलेरिया बुखार जानलेवा हो सकता है:एसीएमओ डॉक्टर के एन सिंहा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अप्रैल।25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर भोजपुर जिला स्वास्थ्य समिति एवं मलेरिया विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आम जनता में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशाल रैली का आयोजन किया गया।
जिसका नेतृत्व एसीएमओ भोजपुर सह वेक्टर बोर्न डिजीज पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा ने किया।सबसे पहले डॉ के एन सिन्हा ने आरा चौक स्थित जैन कन्या विद्यालय में छात्राओं एवं शिक्षकों को मलेरिया एवं मलेरिया से बचने की जानकारी देते हुए कहा कि मलेरिया एक सामान्य बुखार की तरह होता है। मगर यह कभी-कभी जानलेवा हो जाता है ।जब सेरेब्रल मलेरिया या ब्लैक वाटर फीवर जैसा कॉम्प्लिकेशन हो जाता है। यह बुखार एनाफिलीज मादा मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया से बचने के लिए अपने आसपास सफाई रखें ,पानी जमने नहीं दे। जमे हुए पानी पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कराए। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। दिन में मच्छर भगाओ क्रीम ,ऑडोमोस का प्रयोग करें ।कई तरह के मच्छर भगाने का बत्ती , अगरबत्ती भी आता है ।मलेरिया का शंका होने पर खासकर जब कभी बुखार हो, पसीना हो, कमजोरी हो, बदन में दर्द, उल्टी हो और एक खास टाइम में डेली या एक दिन बीच कर बुखार आवे, तो उसकी जांच अस्पताल मे कराए। मलेरिया जांच की सुविधा हर पीएससी, सदर अस्पताल हर जगह उपलब्ध है। तुरंत इसकी जांच कर समुचित दवा लेनी चाहिए।वीडीसीओ अजीत पटेल ने भी मलेरिया का इतिहास,इसके बचाव एवं मलेरिया के सरकारी कार्यक्रम के बारे में बताया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर डॉक्टर सिन्हा ने रैली को रवाना किया।मलेरिया जागरूकता की रैली में जैन कन्या विद्यालय,सैकड़ो छात्राएं आरा चौक से चलकर पूरे बाजार होते हुए ,सदर अस्पताल आरा के एएनएम भवन के पास आई ।तमाम बच्चियों के हाथ में मलेरिया जागरूकता के बैनर एवं तकती , पट्टियां थी।बच्चियां मलेरिया जागरूकता के, मलेरिया भगाने के कई तरह के नारों के साथ पूरे बाजार में भ्रमण की और लोगों की रास्ते में पंपलेट, पर्ची दिए गए ।और आगे आगे एक मलेरिया प्रचार रथ से मलेरिया के बारे में भी माइक से जानकारी दी जाती रही। अंत में रैली का समापन एएनएम स्कूल के पास हुआ, जहां सारी बच्चियों को पानी ,कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट एवं नाश्ता का प्रबंध था। सभी बच्चियों को टोपी और गंजी दिया गया था, जिस पर मलेरिया का जागरूकता का स्लोगन थे। इस रैली में जैन कन्या स्कूल की प्राचार्या के साथ करीब 8 शिक्षिकाएं भी रैली में शामिल थी ।मलेरिया विभाग के तमाम कर्मी ,अजीत पटेल, कुमारी प्रियंका, कमलेश ,भीम, सद्दाम, तारकेश्वर आदि के साथ DAM अश्विनी जी एवं डीपीएम रवि जी भी रैली में साथ चले ।इस शानदार रैली को निकुजी एवं प्रियंका जी ने किया था।

Related posts

भोजपुर : पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मजदूर आंदोलन के प्राण थे विन्देश्वरी दूबे: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कल एक करोड़वां विशिष्ट दिव्यांगतापहचान-पत्र (यूडीआईडी) कार्ड प्रदान करेंगे।

rktvnews

आयुष्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार ले रही अव्यावहारिक फैसला : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

भोजपुर: ENCORE पोर्टल के सुचारू संचालन हेतु दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:बिरयानी खाने से तीन लोगों के बीमार होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई, फास्ट फूड दुकान पर ₹10,000 का अर्थदंड, खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद।

rktvnews

Leave a Comment