RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

दुमका:आत्मा सभागार दुमका में कृषक–वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)04 नवंबर।आत्मा सभागार, दुमका में परियोजना निदेशक आत्मा दुमका सह जिला कृषि पदाधिकारी दुमका की अध्यक्षता में कृषक–वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य विषय “रबी फसल की आधुनिक खेती एवं प्रबंधन” था।इस अवसर पर दुमका जिला के सभी प्रखंडों से आए कृषक भाई–बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) दुमका के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान अमृत कुमार झा, वरीय वैज्ञानिक डॉ. बी.के. महतो, वरीय वैज्ञानिक भूषण कुमार सिंह, कृषि अनुसंधान केन्द्र (ZRS) दुमका के सह निदेशक ए.के. सहा एवं वरीय वैज्ञानिक शैलेंद्र मोहन उपस्थित रहे।
वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। बीजोपचार की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया ताकि फसलों में होने वाली संभावित क्षति को कम किया जा सके।
धान फसल में वर्तमान समय में फैल रहे रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपायों की जानकारी भी किसानों को दी गई।
इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी राजेंद्र कुमार द्वारा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उनके लाभ से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

Related posts

भोजपुर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

रांची में देश की 5वीं व पूर्वी भारत की पहली अत्याधुनिक हनी टेस्टिगं लैब का शिलान्यास।

rktvnews

जीआईएफटी आईएफएससी को ‘ग्लोबल फाइनेंस एंड अकाउंटिंग हब’ के रूप में विकसित करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने आईएफएससीए को रिपोर्ट सौंपी।

rktvnews

केंद्र सरकार ने गलत सूचना और डीपफेक की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को परामर्श जारी किया।

rktvnews

भोजपुर:एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

भोजपुर:परब्रह्म की सगुण लीला की सीमा हैं श्रीकृष्ण : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment