RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:परब्रह्म की सगुण लीला की सीमा हैं श्रीकृष्ण : आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अगस्त।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् तथा सनातन-सुरसरि सेवा न्यास द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आज पंचदेव पूजन, संगोष्ठी तथा अपराह्न चार बजे से वास्तु विहार परिसर में कम्युनिटी हॉल में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आचार्य डॉ भारतभूषण जी महाराज ने कहा कि अनादि अनन्त परमात्मा ही हम जीवों को कृतार्थ करने के लिए अवतार धारण करते हैं। ज्ञानियों के चित्त में भक्ति योग का विधान करने, भक्तों के चित्त को अपनी मधुर लीलाओं से आह्लादित करने, सज्जनों की प्रतिष्ठा करने, दुष्टों का संहार करने तथा वैदिक सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान ने श्रीकृष्ण का अवतार लिया। आचार्य ने कहा कि परब्रह्म की जीवमात्र पर अतिशय करुणा और माधुर्य की पराकाष्ठा है श्रीकृष्णावतार।
सांस्कृतिक क्षरण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पश्चिम के लोगों को बहनो और भाइयो संबोधन से संबोधित किया तब पूरा विश्व हमारी संस्कृति पर मुग्ध हो गया किन्तु आज दुर्भाग्य से हमारे बच्चे अपने गांव-परिवार में ही विवाह आदि करने लगे हैं और भाइयों-बहनों के स्थान पर महिला मित्र और पुरुष मित्र तथा लिव इन रिलेशनशिप जैसी घातक कुरीतियां बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य-वक्ता प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भगवान हमारे देश में राम-कृष्ण बनकर आते रहते हैं। दुनिया के किसी देश में यह संभव नहीं है कि भगवान के प्राकट्योत्सव का आत्मिक आनंद प्राप्त करे और उनके सन्निकट जनों के रूप में उनकी उपासना करे।प्रो ठाकुर ने कहा कि कंस, दुर्योधन, शिशुपाल,दंतवक्त्र आदि राजाओं द्वारा पूरे देश में गठबंधन बनाकर सनातन धर्म, संस्कृति और सज्जनों का दमन व दलन किया जा रहा था।समाजसेवी शिवदास सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी हमारे हृदय में भगवान की कृपा का अनुभव करने तथा समाज में शास्त्रीय मर्यादा का पालन करने का संदेश देती है। कार्यक्रम का संचालन मधेश्वर नाथ पाण्डेय, स्वागत भाषण राधा प्रसाद पाठक तथाधन्यवाद-ज्ञापन सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्वनाथ दूबे, नर्मदेश्वर उपाध्याय, रंग जी सिंह, अमर नाथ तिवारी, महेंद्र पांडेय, शास्त्रीय गायक राकेश मिश्र, कुमार सौरभ,अजय मिश्र, वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ‘रवि’, निलेश कुमार मिश्र आदि प्रमुख लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की।

Related posts

श्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ के बाड़े में सफेद बाघ के शावकों को छोड़ा।

rktvnews

सावधान पग पग पर‌ रहना..! :राज किशोर वाजपेयी “अभय”

rktvnews

ध्रुव जी 5 वर्ष के उम्र से ही बड़े साधक बन गए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

झारखंड:विस चुनाव 2024 : जिला निर्वाचन पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 7 फरवरी को कर्नाटक में रानीबेन्नूर का दौरा करेंगे।

rktvnews

भारतीय नौसेना महासागर नौकायन दौड़ 2023

rktvnews

Leave a Comment