RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह :उपायुक्त के निर्देशानुसार डीटीओ ने डुमरी और निमियाघाट जीटी रोड में संचालित भारी वाहनों और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )02 नवंबर।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने डुमरी और निमियाघाट जीटी रोड में संचालित भारी/ओवरलोडिंग वाहन और गैर जिम्मेदाराना ढ़ंग से संचालित वाहनों की जांच की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ओवरलोडिंग और ओवर हाइट अपराध के लिए 6 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया। उक्त सभी वाहन क्षमता से अधिक वजन लेकर आवागमन कार्य कर रही थी। उन वाहनो पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा अन्तर्गत कारवाई करते हुए 1 लाख 10 हजार जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश के आलोक में गिरिडीह जिला में नियम विरुद्ध तथा गैर जिम्मेदाराना ढंग से संचालित वाहनों पर कारवाई लगातार जारी रहेगी। इसके अलावा उन्होंने आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। ऐसे में अपने परिवार के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीटबेल्ट/हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और पैदल चलने वालों की भी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने दावणगेरे में स्थित यूनिवर्सिटी बीडीटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में 8,800 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करें : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर में ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार।

rktvnews

18 अप्रैल, 2023 को केंद्र पहली बार मुंबई में हितधारकों और उपभोक्ता आयोगों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र के संदर्भ में उपभोक्ता शिकायत पर चर्चा करेगा।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment