RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कमीशनिंग कार्य का किया अवलोकन, मॉक पोल कर इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट और वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया गया।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)02 नवंबर।घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के लिए उपयोग की जाने वाली इवीएम और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने इस मौके पर को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में संचालित कमीशनिंग एवं मॉक पोल का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन और दूसरे रैंडमाइजेशन के बाद बूथवार बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीनों की कमीशनिंग की गयी। इस प्रक्रिया में बैलेट पेपर, कैंडिडेट सेटिंग और सिंबल लोडिंग का कार्य किया गया तथा आयोग के दिशा-निर्देश के अनुरूप एड्रेस टैग और पिंक पेपर सील से सीलिंग की गयी। कमीशनिंग के दौरान प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे । प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पांच प्रतिशत मशीनों पर 1000-1000 वोट डालकर मिलान किया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रिजल्ट और वीवीपैट पर्चियां एक समान पायी गयीं। कमीशनिंग के उपरांत सभी मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में कड़ी सुरक्षा के साथ रखा गया है। मतदान के दिन के लिए ईवीएम मशीनों को प्रत्याशियों/ प्रतिनिधियों की उपस्थिति और वीडियोग्राफी के बीच मतदान केंद्रों पर भेजा जायेगा। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, ईवीएम कोषांग के प्रभारी मो. मोजाहिद अंसारी व अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पंचायत घर खेड़की का मंत्री ने किया निरीक्षण!प्राथमिक विद्यालय खेड़की में अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम हुआ आयोजित।

rktvnews

“मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत गढ़वा प्रखण्ड के अचला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने लिया भाग।

rktvnews

भोजपुर : पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध दिया अविश्वास प्रस्ताव।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा में 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment