RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

जनसेवक में समायोजन को ले किसान सलाहकार अनिश्चित कालीन हड़ताल पर।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)07 जून।अपने पूर्व घोषणा के तहत भोजपुर जिले के किसान सलाहकार 6 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।इस संबंध में किसान सलाहकार संघ ने विज्ञप्ति जारी कर कोषाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह की तरफ से बताया की बिहार में भारी जनसेवक को कमी को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा कृषि विभाग के अधीन पंचायत स्तर पर किसान सलाहकार की बहाली की गई थी । किसान सलाहकार कृषि विभाग और किसान भाइयों के बीच की मजबूत कड़ी है फिर भी सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन के बाद भी जनसेवक में संयोजन नहीं करने से किसान सलाहकारों में काफी आक्रोश है। 13 वर्ष में सरकार मात्र 13000 हजार रुपये हमे देती है जो न्याय संगत नही है। 13 वर्षों से किसान सलाहकार सरकार के विभिन्न योजनाओं को सर जमीन पर उतारने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं जिसके बदौलत सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त हुआ जिसका श्रेय किसान सलाहकार को जाता है इसलिए बिना किसी शर्त के किसान सलाहकार का समायोजन जनसेवक में होना चाहिए सूरज कुमार सिंह ने कहा कि संघर्ष सफलता की कुंजी है।जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी हम लोग लड़ेंगे तो जीतेंगे विश्वास से संपूर्ण बिहार में किसान सलाहकार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे। किसान सलाहकार आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पित है जनसेवक में समायोजन होने तक दिनांक 6 जून 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी जिसकी जवाबदेही सरकार व विभाग की होगी।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 का आकर्षण: स्टॉल 110 पर कश्मीरी हस्तशिल्प की अनूठी प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर : श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की निकली भव्य जलयात्रा मे उमङा जनसैलाब।

rktvnews

जिला भ्रमण पर भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से आए विद्यार्थियों ने की डीसी मोनिका गुप्ता से मुलाकात।

rktvnews

बिहार:बच्चों के लिए इंटरएक्टिव गेम के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की अभिनव पहल।

rktvnews

मणिपुर चीरहरण कांड सरकार तथा भारतीय समाज के लिए शर्मनाक घटना।

rktvnews

कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक राम ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

Leave a Comment