RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:विश्व पर्यावरण दिवस पर जीविका दीदियों का संकल्प “हरियाली से ही खुशहाली”।

प्रभात फेरी से पौधारोपण तक, जीविका दीदियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)06 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पश्चिम चंपारण जिले की जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा उठाते हुए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। जिलेभर में प्रभात फेरी, रैली, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता और बड़े पैमाने पर पौधारोपण जैसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से दीदियों ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जीविका दीदियों ने अपने निजी एवं सार्वजनिक ज़मीन पर पीपल, आम, अमरूद, जामुन जैसे फलदार पौधे, तथा शीशम, सागवान, महोगनी जैसे मूल्यवान वृक्षों का रोपण कर जल-जीवन-हरियाली मिशन को नई गति दी।संकुल संघ और ग्राम संगठन स्तर पर हुई बैठकों में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर गहन चर्चा हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकार जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मेहरून नेसा ने कहा, “पौधे हमारे जीवन के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना एक संतान। हमें इन्हें रोपने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।”
जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास सतीश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में 22 जीविका दीदियों द्वारा संचालित नर्सरियों से मनरेगा एवं वन विभाग के सहयोग से लगभग 3.5 लाख पौधों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीविका दीदी न सिर्फ वृक्षारोपण कर रही हैं, बल्कि समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण एक जनांदोलन का रूप ले रहा है।
जिला स्तर पर जल-जीवन-हरियाली मिशन के अंतर्गत इस वर्ष 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे समय से पहले पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है। विभिन्न प्रखंडों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृक्षारोपण अभियान पूरे ज़िले में जोश-खरोश से चल रहा है।

Related posts

भाजपा भोजपुर ने गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर में किया आयोजन! माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि और रोगियों के बीच फलों का किया वितरण।

rktvnews

काशी तमिल संगमम् 4.0 के अंतर्गत तमिलनाडु से काशी पहुंचा पांचवां दल, डमरू वादन और पुष्पवर्षा के बीच हुआ स्वागत।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु मतदान प्रक्रिया एवं ई0भी0एम0 संचालन से संबंधित मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर

rktvnews

भोजपुर :पूर्व सांसद स्व हरिद्वार प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आयोजित,उनके आदर्शों को अपनाएं युवा : संतोष

rktvnews

विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर स्टार अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment