RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

मुख्यमंत्री ने हैंडबॉल लीग की विजेता ट्रॉफी का किया अनावरण!राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

जयपुर/राजस्थान 07 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारत की पहली हैंडबॉल प्रीमियर लीग की विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया। उन्होंने लीग के पोस्टर का विमोचन करने के साथ बॉल पर शुभकामना संदेश लिखकर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर लीग के मुख्य संरक्षक श्री राजीव अरोड़ा, चेयरमैन श्री अजय डाटा, अध्यक्ष श्री अभिनव बंथिया, निदेशक श्री विवेक लोढ़ा, विज्ञान लोढ़ा और दीपक डाटा उपस्थित रहे। लीग की शुरूआत 8 जून से सवाई मानसिंह स्टेडियम के इन्डोर स्टेडियम में होगी। इसमें राजस्थान सहित 6 राज्यों की टीम खेलेंगी। लीग का समापन 25 जून को होगा।मुख्यमंत्री से राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस सेवा परिषद के अध्यक्ष श्री रघुवीर सैनी सहित 30 से अधिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) और राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) लागू करने और वर्ष में दो बार डीपीसी के प्रावधान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों के हितों में कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इससे उन्हें सम्बल मिला है।
मुख्यमंत्री ने हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी, बीकानेर की पुस्तक और स्मारिका ‘बालिका शिक्षा के बढ़ते कदम‘ का विमोचन और 18 मिनट की डॉक्यूमेंट्री लॉन्च की। सोसायटी से प्रतिनिधि श्री रमेश कुमार अग्रवाल, पुस्तक के सम्पादक डॉ. विठ्ठल बिस्सा, रितेश व्यास और शुभम अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:लोजपा रामविलास प्रदेश कार्यालय में जीत की खुशियां मनाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड, खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार ने किया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने प्रख्यात संस्कृत विद्वान वेद कुमारी घई के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

थाईलैंड और श्रीलंका की यात्रा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्थान वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर:लोकसभा के शीतकालीन सत्र में सांसद सुदामा प्रसाद ने भोजपुर के खिलाड़ियों का उठाया मुद्दा, कहा भोजपुर में समग्र खेल विकास योजना लागू कर आरा में क्रिकेट स्टेडियम का हो निर्माण!

rktvnews

राजस्थान:दक्षिण कोरिया यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सियोल टेक्निकल हाई स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment