RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा जिला कार्यालय मे “मोदी संग बिहार” साँन्ग का हुआ लाँचिंग।

प्रदेश प्रवक्ता सह आरा लोकसभा मीडिया प्रभारी पुनम सिंह ने प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 29 मार्च।आज भारतीय जनता पार्टी के भोजपुर जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,आरा लोकसभा प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता पुनम सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने मोदी संग बिहार साँन्ग का लाँचिंग किया। जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा बिहार के भाजपा के सभी 17 लोकसभा मे “मोदी संग बिहार” साँन्ग का लाँचिंग किया गया।उसी कार्यक्रम के तहत आरा लोकसभा मे भी” मोदी संग बिहार “साँन्ग का लाँचिंग किया गया।
“मोदी संग बिहार “साँन्ग लाँचिंग के बाद जिलाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता सह आरा लोकसभा मीडिया प्रभारी द्वारा प्रेस वार्ता किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आरा लोकसभा के प्रदेश से मीडिया प्रभारी पुनम सिंह ने कहा की दस वर्षो के भाजपा शासनकाल मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे बहुत तेजी से विकास हुआ है।सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ आज देश आर्थिक रूप से मजबुत हुआ है।केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ गरीब कल्याण, महिला, युवा,और किसानो के लिए है। आरा सांसद सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा ऊर्जा क्षेत्र मे अतुलनीय विकास किया गया है।आज देश सोलर एनर्जी मे आत्मनिर्भर बन रहा है। बिहार की जनता सभी चालीस सीटो पर एनडीए प्रत्याशी को जिताने का संकल्प ले चुकी है और इस बार चार सौ पार एनडीए की सीट आयेगी और पुनःनरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर देश को विकसित बनाएँगे।
वही जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि भोजपुर जिला की जनता भाजपा से आर के सिंह को प्रत्याशी बनने पर गदगद है।आर के सिंह द्वारा भोजपुर जिला का अभूतपूर्व विकास किया गया है।आज देश के सभी घरो मे बिजली पहुंग गया है। बिहार की जनता नरेन्द्र मोदी के साथ है।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,कौशल यादव,महामंत्री राकेश सिंह,मंत्री संतोष चंद्रवंशी, राहुल सिंह,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,संतोष सिंह,राजेश सिंह,संतोष तिवारी,रमेश कुमार कर्ण,मनीष कुमार,शिवजी सिंह आदि थे।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले में किया 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल: भारतीय साहित्य एवं कला परिषद के तत्वावधान में “कविता भंडारा” का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान महाकालेश्वर तृतीय सवारी में शिवतांडव स्वरूप में भक्तों को देंगे दर्शन।

rktvnews

सुरताल में विलीन होने की अवस्था संगीत का चरमोत्कर्ष हैं : किरण कुमारी

rktvnews

राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम: कर्मयोगी भावना का विकास

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की दुबई के निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment