RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जीविका दीदियाँ घर-घर पहुंचा रही है शतप्रतिशत मतदान का संदेश।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने किया जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)01 नवंबर।जीविका दीदियां जोर शोर से मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है ।जिले में जीविका दीदियाँ घर-घर जाकर शत्प्रतिशत मतदान का संदेश पहुंचा रही है तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कर रही है परंतु अब बहुत कम समय चुनाव का सात दिन शेष है ।आप निरंतर घर-घर जाकर लोगों को 06 नवंबर को स्वयं मतदान करें और सुबह सात बजे से शाम 06 बजे तक शतप्रतिशत मतदान सुनिशिचित करें।
जीविका दीदियाँ हमेशा आशा के अनुरूप बढ़ चढ़ कर जिम्मेवारी का निर्वहन करते आई है. इस बार भी शतप्रतिशत मतदान में अपनी महती भूमिका निभायेगी। उक्त बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बिरौल बाजार स्थित प्रसाद चित्रालय सभागार में शुक्रवार को जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि जीविका महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक परिवर्तन का जीवंत मिसाल बन रही है और मतदाता जागरूकता का प्रतीक बन चुकी है जो गांव-गांव जाकर मतदाता जागरूकता की कहानी लिख रही है।
उन्होंने कहा कि घर-घर मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है,लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को मतदान करना जरूरी है। उन्होंने जीविका दीदियां को वैसे मतदाता को चिन्हित कर मतदान हेतु प्रेरित करने को कहा जो घर में रहने के बावजूद मतदान नहीं करते है, उन्हें मतदान के महत्व को बताते हुए संविधान प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने हेतु चेतना जगाने का संदेश दिया।
छठ व्रत के लिए आए प्रवासी मतदाताओं से मिलकर वोट करने के बाद जाने हेतु प्रेरित करने की अपील की।
उन्होंने जीविका दीदियों से 06 नवंबर को पहले स्वयं मतदान करने के बाद प्रत्येक मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदान हेतु प्रेरित करने तथा लोकतंत्र की मजबूत बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.ऋचा गार्गी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की नींव को शक्तिशाली एवं मजबूत करने हेतु 06 नवंबर को प्रत्येक मतदाताओं को मतदान करनी जरूरी है।
उन्होंने जीविका दीदियों से कहा कि जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाएं तथा घर-घर जाकर,अभियान चलाकर मतदान हेतु प्रेरित करने की अपील की।
सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा, अंचलाधिकारी आदित्य शंकर, जिला से आए जीविका के वित्त प्रबंधक आशीष कुमार, प्रशिक्षण पदाधिकारी सह प्रखंड मैटर कुमार उत्तम, खरीददारी प्रबंधक रश्मि कुमारी, लेखापाल प्रियरंजन कुमार, सामुदायिक समन्वय राकेश रोशन, श्याम कुमार, आलोक कुमार, अचल कुमार, रंजीत कुमार, सुदीप कुमार, इंदु कुमारी, अमित कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार एवं इंद्रजीत कुमार, बबली कुमारी, विकास कुमार, कृष्ण मोहन कुमार, माया शंकर कुमार, मौजूद थे।

Related posts

संस्कृति मंत्रालय ने दिल्ली में सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 11 जनवरी को कर्नाटक के बेंगलुरु का दौरा करेंगे।

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

झारखंड:चतरा:टंडवा एनटीपीसी उड़ान स्टेडियम में हुआ भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में नक्सलवाद से अति प्रभावित जिलों की संख्या घटकर सिर्फ 6 रह गई है।

rktvnews

Leave a Comment