RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने मेजर जनरल जी.डी. बक्शी द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)05 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टोंस ब्रिज स्कूल, देहरादून में मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.) द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.) की यह पुस्तक अवश्य पाठकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। मेजर जनरल जी.डी. बक्शी एक सैन्य अधिकारी के साथ महान राष्ट्रवादी और विभिन्न विषयों के जानकार एवं विचारक भी हैं। सामरिक मामलों की विशेषज्ञता के साथ ही उन्होंने सेना में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि A history of Hinduism पुस्तक इतिहास, सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहरों को नये दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने का बेहतरीन प्रयास है। इस पुस्तक में हमारे महान धर्म की सांस्कृतिक परंपराएं, आत्मा की अभिव्यक्ति एवं विरासत का व्यापक और समावेशी उल्लेख किया गया है। पुस्तक में बताया गया है कि कैसे हमारी सभ्यता ने ज्ञान-विज्ञान, दर्शन और आधुनिकता के माध्यम से समूचे विश्व को दिशा देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत में एक मजबूत सरकार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की सरकार में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। दुनिया में भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। आज हर बड़े विषयों पर पूरी दुनिया भारत के रुख का इंतजार करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी संवारने का कार्य हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूसीसी का विधेयक पारित हो गया है और बहुत जल्द लागू भी होने वाला है। हाल ही में मंत्रिमंडल द्वारा दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र की स्थापना करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहकर नशा मुक्त उत्तराखण्ड बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना है।
इस अवसर पर मेजर जनरल जी.डी. बक्शी (से.नि.), चेयरमैन टोंस ब्रिज स्कूल विजय नागर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ : पांच दिवसीय माता मावली मेले का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

24 अप्रैल 23 कोविड-19 अपडेट

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में अंचल अधिकारियों के साथ राजस्व संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने आईएनएस शिवाजी में क्रांतिकारी स्वच्छ एवं हरित CO2-आधारित एयर कंडीशनिंग संयंत्र का उद्घाटन किया – हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में छलांग।

rktvnews

भोजपुर:यूथ हॉस्टल्स शाहाबाद से राष्ट्रीय हिमालयन ट्रैकिंग के लिए मुन्ना कुमार रवाना।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग 16 से 25 फरवरी, 2023 तक मुंबई में ‘दिव्य कला मेले’ का आयोजन करेगा

rktvnews

Leave a Comment