RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का रामगढ़ दौरा,हवेलियों को बचाने का बनेगा प्लान।

राजस्थान में सबसे ज्यादा पर्यटन पहुंचा शेखावाटी में:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)30 अप्रैल। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को सीकर के रामगढ़ स्थित ऐतिहासिक मोहर हवेली पहुंचकर हवेली का अवलोकन कर वहां स्थित आर्ट गैलरी का अवलोकन किया।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि रामगढ़ शेखावाटी को सीकर जिले में हेरिटेज सिटी और रामगढ़, फतेहपुर, मंडावा, नवलगढ़ सहित शेखावाटी रीजन को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रामगढ़ में रुककर लगभग आधा दर्जन से अधिक हवेलियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रामायण से युक्त छतरियां, फ्रैंसको पेंटिंग भित्ति चित्र युक्त हवेली, हेरिटेज धरोहर का बारीकी से अवलोकन किया।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि शेखावाटी में टूरिज्म बढ़ाने के लिए हमने पिछले बजट में घोषणा की थी, आज मैं रामगढ़ के दौरे पर आई हूं, रामगढ़ की हवेलियों के लिए भविष्य में क्या बेहतर कर सकते हैं ताकि जो हवेलियां बची हुई है, उनका संरक्षण करने के लिए क्या प्रावधान ला सकते हैं, इसके बारे में विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो ऐतिहासिक हवेलियां है , उनकों चिन्हित करेंगे कि किन हवेलियों को हम संरक्षण कर उनकी मरम्मत करवा सकते हैं ताकि यहां और अधिक पर्यटक आ सके। उन्होंने बताया कि राजस्थान में इस साल सबसे ज्यादा टूरिस्ट शेखावाटी क्षेत्र में पहुंचे हैं, जल्द ही ऐसी कमेटी बनाई जाएगी ताकि इन सुंदर और ऐतिहासिक हवेलियों को बचाया जा सके जिससे इनके माध्यम से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवेलियों के रखरखाव और संरक्षण के लिए योजना के बारे में तैयारी की जायेगी, जिससे देश—विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की जा सके।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोपाल:महात्मा गांधी ने दिखाया अहिंसा का मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश।

rktvnews

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अनुपालन और रिपोर्टिंग के आधार पर भारत को रक्‍त चंदन की महत्वपूर्ण व्यापार प्रक्रिया की समीक्षा से हटा दिया गया है।

rktvnews

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद को पहुंचे रघुपति यादव,बचाई जान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment