जीवन जीतना जरूरी है उतने ही पेड़ जरूरी है।

मां के स्नहे जैसा हरियाली का उपहार- एक पेड़ लगाए जीवन सजाएं।
RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)06 जून।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आम का पौधा लगाकर जनपद वासियों को पौधा लगाने का संदेश दिया यह संदेश एक पेड़ मां के नाम अभियान से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जोड़ा गया है अधिक से अधिक लोगों को इस वृक्षारोपण के महा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ लेनी चाहिए अगर पेड़ अधिक लगेंगे तो वातावरण अच्छा होगा जीवन आगे बढ़ेगा जीवन तभी संभव है जब हरी भरी धारा मातृभूमि पर पेड़ पौधे होंगे उन्होंने जनपद वासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पर्यावरण रक्षा के इस महायज्ञ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की समस्त जनपद वासियों से अपील की , उन्होंने कहा जितना व्यक्ति का जीवन जरूरी है उतने ही इस धरती पर हरे भरे पेड़ भी जरूरी हैं इसलिए पर्यावरण के प्रति सजग रहें एक-दूसरे को सजग करें और प्रेरित करें प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और ना ही किसी को करने दें पर्यावरण के समस्त मनकों को हमें पूर्ण करना है हम सब के अंदर ऐसा दृढ़ संकल्प होना चाहिए।
उन्होने वृक्षारोपण के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण से सामान्य जन एवं वन्य जीवों को फल, भोजन, लकडी, शुद्ध हवा आदि प्राप्त होती है वातावरण का प्रदूषण एवं तापमान कम रहता है।
वन विभाग के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को जनपद में दृढ़ स्तर पर वृक्षारोपण कराया जिसमें मुख्य रूप से वन क्षेत्र अधिकारी बागपत सरवन कुमार यादव, सुनेद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण ,डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, भावना सिंह आदि ने शहीद स्मारक स्थल पर पौधारोपण किया।

