RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:सूर्यभान सिंह का जनसंपर्क अभियान तेज, कहा– जनता ही मेरी ताकत है।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 अक्टूबर। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह ने गुरुवार को “लक्ष्य एक – बड़हरा बने सर्वश्रेष्ठ” नारे के साथ जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। उनका पूरा दिन जनता के बीच बीता, जहां उन्होंने गांव-गांव और बाजारों में जाकर लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सत्ता या पद पाने के लिए नहीं, बल्कि बड़हरा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए है। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सूर्यभान सिंह ने गुरूवार को जनसंपर्क की शुरुआत कायम नगर बाजार स्थित खुर्शीद धर्म कांटा के पास से की। इसके बाद गीधा, सोनघाटा, पचैना, ब्रह्मस्थान, बड़ा चंदा, मानाचक, दौलतपुर, जमालपुर और हरिपुर जैसे कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और समाधान का आश्वासन दिया।
अपने संबोधन में सूर्यभान सिंह ने कहा कि “जनता ही मेरी ताकत है। बड़हरा की जनता ने हमेशा विकास चाहा है, लेकिन राजनीतिक उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र पीछे रह गया। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर बड़हरा को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाएं।” उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल, सिंचाई और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। जनसंपर्क के दौरान जनता की भावनाओं से उन्हें गहरी प्रेरणा मिली है। लोग बदलाव चाहते हैं और वह बदलाव विकास के रास्ते से आएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीतने के बाद वे जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे, न कि केवल चुनाव के समय।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। शाम तक वे कई गांवों में पहुंचे और रात्रि में हरिपुर में देवी स्थान पर पूजा-अर्चना के बाद अपने अभियान का समापन किया।
सूर्यभान सिंह ने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह “बल्लेबाज” (क्रमांक 12) जनता के विश्वास और संघर्ष का प्रतीक है, और जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरना ही उनका संकल्प है।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक।

rktvnews

बिहार की तो बात ही क्या है : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

rktvnews

चतरा:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवाहन पर जिले में सरकारी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उत्साह से किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

rktvnews

अक्षय कुमार और अरशद वारसी का धमाकेदार मज़ाक-मस्ती वाला जॉली वर्सेस जॉली वीडियो; हँसी से हो जाओगे लोटपोट।

rktvnews

हरिनाम संकीर्तन आयोजित

rktvnews

Leave a Comment