RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देश पर जिले में संचालित दाल भात केंद्रों में टेबल कुर्सी समेत किया गया उत्तम व्यवस्था।

चतरा/झारखंड 30 सितंबर।जिले के विभन्न क्षेत्रों में संचालित दाल भात केंद्रों में गरीब व असहाय लोगों के लिए उपायुक्त श्री अबु इमरान के पहल से टेबल कुर्सी की व्यवस्था की गई है। जिससे जो लोग दाल भात केंद्र में भोजन करने आए उन्हें ठंडा गर्मी बरसात समेत अन्य ऋतु में जमीन पर बैठकर भोजन करना ना पड़े।
वहीं उपायुक्त अबु इमरान ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि दाल भात केंद्र में साफ सफाई व खाद्य पदार्थ एवं भोजन योग्य सामग्री के गुणवत्ता का हमेशा ध्यान रखेंगे और समय समय पर जिले में संचालित सभी केंद्रों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। अगर निरीक्षण के क्रम में संचालक द्वारा गुणवत्ता में कमी की जाती है या साफ सफाई में कमी देखी जाती है तो अविलंब उसके ऊपर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

Related posts

4 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अक्टूबर 25

rktvnews

चतरा:सभी पात्र बच्चों का खोला जा रहा बैंक खाता – विद्यालयों में चल रहा विशेष शिविर अभियान।

rktvnews

भोजपुर: खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु भोजपुर से खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों के साथ अपने स्वयं के मानक स्थापित किए हैं : केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment