RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सांख्यिकी सलाहकार ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )24 मई।आज महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के सांख्यिकी सलाहकार डॉ० पंकज श्रीवास्तव द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, भोजपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा जिले में मिशन वात्सल्य योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी ली गयी। साथ ही उनके द्वारा इस बात की खुशी जाहिर की गयी कि जिले के अधिकारी एवं संस्थान के कर्मी मिशन वात्सलय योजना के प्रावधानों से भली-भाँति अवगत है। सहायक निदेशक के द्वारा बताया गया कि मिशन वात्सलय जिले के सभी अपेक्षित, बेसहारा, अनाथ, बेघर आदि बच्चों के कल्याण एवं संरक्षण हेतु महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा पूरे देश भर में संचालित योजना है जो बिहार में काफी प्रभावी रूप से क्रियान्वित है। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर के अतिरिक्त बाल संरक्षण पदाधिकारी, लेखापाल, परामर्शी एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के समन्वयक और सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने प्रखंडवार तरीके से पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा बैठक में कार्यपालक अभियंता को दिया जमीनी स्तर पर कार्य करने का निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

पटना:पुरातन और नूतन पुस्तकों से सजेगा बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फरवरी 24

rktvnews

भोजपुर : राज्यपाल से मिले शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा

rktvnews

Leave a Comment