RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन।

उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)31 अक्टूबर।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिक उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर उपस्थित नागरिकों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
जनता दरबार में पेंशन,राशन कार्ड, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में तत्काल समाधान संभव है, उनका निपटारा नियमानुसार ढंग से तुरंत किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है।

Related posts

भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल, ऑपरेट, ट्रांसफर (टीओटी) बंडल 11 और 12 को 6,584 करोड़ रुपये मेंआवंटित किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर के अधिकांश पंचायतों की भेजी गई सूची! कुछ पंचायतों की सूची शेष।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर संजय कुमार सिंह ने संगठन के प्रति जताया आभार।

rktvnews

इंदौर:बुलावा अभियान के अंतर्गत पीले चावल देकर मतदाताओं को दिया जा रहा है मतदान का न्योता।

rktvnews

भोजपुर:डीएम की अध्यक्षता में नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment