RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय-सह-समीक्षा बैठक सम्पन्न।

सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग के पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ करें कार्य: उपायुक्त राम निवास यादव

किसी भी परिस्थिति में आपसी समन्वय के कारण विकास कार्य प्रभावित न हो।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)31 अक्टूबर।समाहरणालय सभागार में आज जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय-सह-समीक्षा बैठक का आयोजन किया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों अंतर्गत किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में किए गए बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए सभी विषयों पर बिंदुबार चर्चा करते की एवं लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिया। जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित कोई भी मामला अधिक दिनों तक लंबित न रहे इसका विशेष ध्यान दें।जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र,एवं अन्य आवश्यक कार्यों केतु किसी आम जन को समस्याओं का सामना न करने पड़े अधिकारी स्वयं मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण करें। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बने वाले सीएचसी,पीएचसी हेल्थ सेंटर हेतु चिह्नित किए जाने वाले जमीन के लंबित मामलों को 1 सप्ताह के अंदर पूर्ण करने हेतु निदेशित किया गया ।इसके साथ ही आवश्यक आधारभूत संरचना का निर्माण सही समय पर हो । उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे। बैठक में उपायुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। आगे उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ सब सेंटर, भू अर्जन, NHAI, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र की अद्यतन स्थिति, कल्याण विभाग अंतर्गत छात्रावास जीर्णोद्धार, छात्रवृति योजना, साइकिल वितरण, जाहेरस्थान, आदि कर्मयोगी अभियान, बिरहोर विद्यालयों, भूमि संरक्षण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, आपदा एवं हिट एंड रन केस, कृषि विभाग, योजना विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, राजस्व, परिशोधन पोर्टल, पीजी पोर्टल, सीपी ग्राम्स, ई रेवेन्यू कोर्ट, इंटर डिपार्टमेंट एंड लैंड ट्रांसफर के तहत श्रम विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग के लिए भूमि संबंधी समस्याओं, मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं में अबुआ आवास, लेबर इंगेजमेंट, बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा हरित सिंचाई कूप संवर्धन योजना, पौधारोपण, , डोभा, पीएम आवास, पीएम जनमन समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की निरीक्षण करने के निर्देश दिया। बरसात के दिनों में खराब हुई सड़कों की मरम्मती जल्द से जल्द कराने एवं पुल पुलिया आदि के निर्माण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया । इसके साथ ही पचम्बा फोरलेन को लेकर निर्माणाधीन सड़क की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।इस वहीं उपायुक्त ने विभिन्न विभागों अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित विभाग से सम्पर्क स्थापित कर कार्य करने की बात कही। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिया कि विकास कार्य प्रभावित न हो, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभुको को लाभान्वित करने में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं एवं प्रगति सुनिश्चित करें।सभी निर्माणाधीन कार्य भी निर्धारित समय के अंदर पूर्ण किए जाए एवं किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।सभी अधिकारी ससमय एवं पारदर्शिता के साथ सुनियोजित तरीके से सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,बगोदर सरिया समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी कार्यपालक अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले ,प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

धर्म का स्वरूप: सेवा या स्वार्थ?

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने राजस्थान के अजमेर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखण्ड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू में CFSL,साम्बा का शिलान्यास और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment