RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रामनवमी शोभायात्रा में बेहतरीन सेवा और सहयोग के लिए जिला के आला अधिकारी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अप्रैल।प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव 25 वर्षों से भोजपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।इस आयोजन में जिला भर के, धार्मिक संगठन के लोग और विभिन्न झांकी समितियों के लोग श्रद्धा भाव से सम्मिलित होते हैं। स्वाभाविक है शहर में भीड़ अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाती है। निश्चित रूप से प्रशासन के लिए शांति व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, शांति समितियों के माध्यम से सबको जिला प्रशासन जोड़कर सामूहिक जिम्मेदारी सौंपता है। सिल्वर जुबली वर्ष होने के कारण पुष्प वर्षा का रोचक कार्यक्रम समिति द्वारा जोड़ा गया था।इस आयोजन को सफल बनाने में जिला एवं पुलिस प्रशासन काफी मददगार रहा।
इस वर्ष रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव 2025 में विधि व्यवस्था शांति एवं सुरक्षा में बेहतरीन तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।इस कार्य के लिए नवीन प्रकाश के नेतृत्व में शंभू चौरसिया ,अजय सिन्हा ,वीरेंद्र सिंह , गोकुल सिंह ,सुधीर सिंह ,हर्ष राज मंगलम महाराणा प्रताप ,सनी पांडे आदि की टीम कार्यालय जाकर अंग वस्त्र, प्रभु श्री राम परिवार का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम डीएम तनय सुल्तानिया,एसपी मिस्टर राज,
डीडीसी डॉ अनुपमा सिंह, एसडीएम रश्मि सिन्हा,एएसपी परिचय कुमार, नगर आयुक्त अंजू कुमारी,एस एच ओ देवराज राय,एस एच ओ विपिन बिहारी आदि रहे।

Related posts

रामानुजाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित होगा रीवा में :मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 25 फ़रवरी 25

rktvnews

पटना:अश्लीलता किसी भी रूप में क्षम्य नहीं है, सबको मिलकर आगे आना होगा : डीजीपी विनय कुमार

rktvnews

स्वर्गीय राम बाबू की तृतीय पुण्यतिथि पर पटना में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

शिखा अनावरण: वाई- 12706 (इम्फाल)

rktvnews

Leave a Comment