RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

रोजगार मेले को बेहतर संपन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक दिए आवश्यक निर्देश।
रोजगार मेले में बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग और अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार किया जाएगा चयन , और युवाओं को मिले रोजगार।
अभ्यार्थी को पंजीकरण कराए जाने के लिए रोजगार मेले में लगाए जाएंगे स्टॉल।
मिशन रोजगार के अंतर्गत जनपद में युवाओं को दिए जाएंगे रोजगार के अवसर।
रोजगार मेले में ब्रांड कंपनियां करेंगी प्रतिभाग दिव्यांगों के लिए भी होंगे रोजगार के अवसर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)29 अक्टूबर।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 12 नवंबर 2025 को सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन रोजगार के अंतर्गत लगने वाले विशाल रोजगार मेले के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, इस रोजगार मेले में लगभग 40 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी जिनके व्यवस्थित तरीके से स्टॉल लगाए जाएंगे और पंजीकरण के आधार पर उनका साक्षात्कार लिया जायेगा और उन्हें उसके उपरांत ऑफर लेटर देकर रोजगार दिया जाएगा।जिलाधिकारी ने रोजगार मेले को सफल बनाए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य दिए उन्होंने कहा जिन अधिकारियों को जो लक्ष्य दिया गया है उसके अनुसार मैनपॉवर दी जाएगी इस रोजगार मेले में श्रम विभाग के जो नियम है उनका पालन किया किया जाएगा उसी के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा अकुशल को11021,व कुशल को 13580 से कम का मानदेय किसी कंपनी द्वारा नहीं दिया जाएगा।
रोजगार मेले में युवाओं की योग्यता के आधार पर कंपनी चयन करेंगी इस रोजगार मेले में बागपत के युवाओं को अपार रोजगार के अवसर होंगे कोई भी युवा इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने से वंचित नहीं रहे इसमें बड़ी-बड़ी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी जैसे वेवटैक्स, कृष्ण मारुति, पेटीएम, थ्री आई इन्फोटेक ,होटल सेंट्रम, अंब्रोसिया , सिद्धि इन्फोटेक, गोयल इंक, जैसी लोकप्रिय कंपनी बागपत के रोजगार मेले में प्रतिभाग करेंगी इस रोजगार मेले में जनपद बागपत की स्थानीय कंपनियों द्वारा भी रोजगार मेले में अपनी स्टॉल लगाकर बागपत के युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे बागपत में टैलेंट की कमी नहीं है हर क्षेत्र में बागपत के युवा हॉनर बंद है और अपनी पृथ्वी से और प्रदेश और देश में नई पहचान बना रहे हैं चाहे वह खेल की दुनिया हो इंजीनियरिंग की दुनिया हो टेक्निकल की दुनिया हो ,।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोजगार मेले के संबंध में थीम क्लियर होनी चाहिए और मेले को सकुशल संपन्न कराया जाए और रोजगार मेले में प्रतिभागियों के लिए अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए उन्होंने यह भी निर्देश दिए की रोजगार मेले का अधिक से अधिक व्यापार प्रचार प्रचार कराया जाए जिससे कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक बेरोजगार आ सके और उन्हें उनके टैलेंट के आधार पर रोजगार मिल सके रोजगार मेले में बड़ी से बड़ी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें जनपद के युवाओं के लिए रोजगार के योग्यता के अनुसार अवसर होंगे। प्रतिभाशाली युवा होंगे वे अच्छी कंपनियों में अपने टैलेंट से एक अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं 12 नवंबर को अधिक से अधिक युवा रोजगार मेले में आए और अपने टैलेंट पर रोजगार पाए जिससे कि युवा एक अपनी अच्छी आजीविका चला सकें और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके ।
जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को बागपत में लगने वाले रोजगार मेले में दिव्यांग के लिए दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार मेले के स्टॉल का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं दिव्यांगों को भी उनकी योग्यता के आधार पर सुगम और सरल रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे जोमैटो ,बिंबो बेकरी, डोमिनोज ,अमूल जैसे ब्रांड कंपनियों के साथ बेरोजगार दिव्यांग युवाओं को रोजगार दिलाए जाने के लिए बागपत का मिशन रोजगार मेला उत्तर प्रदेश में एक उदाहरण बनेगा,रोजगार मेले में अपनी योग्यता से अपने आप को साबित कर सके और हर व्यक्ति के बराबर हर मनुष्य है उसकी क्षमता और उसकी कार्य करने की शैली से व्यक्ति की पहचान होती है हर किसी के उत्थान के लिए बागपत में लग रहा है 12 नवंबर को रोजगार मेला।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्टाफ नर्स, टेक्नीशियन, डायग्नोस्टिक सेंटर, हाउसकीपिंग व लीड बैंक मैनेजर को बैंकों में मल्टी टास्किंग जैसे आदि पदों पर भी भर्ती किए जाने के निर्देश दिए ।उपायुक्त उद्योग ,सहायक खाध आयुक्त ,समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/ नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक आदि को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में रोजगार मेले के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार करें जिससे कि युवाओं को रोजगार के अवसर मेले में प्राप्त हो सके और मेले में समस्त मूलभूत सुविधाएं अवश्य हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, जिला विकास अधिकारी राहुल वर्मा,सीओ ट्रैफिक विजय कुमार चौधरी ,जिला सेवायोजन रोजगार अधिकारी विपिन कुमार, उपयुक्त उद्योग अर्चना तिवारी, प्रधानाचार्य आईटीआई परवेज सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

विश्व एड्स दिवस 2024

rktvnews

मुजफ्फरपुर: तिरहुत प्रमंडल,आयुक्त के रूप में राज कुमार ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

राजस्थान:मिलावट के खिलाफ अभियान जगतपुरा में खंडेलवाल ढाबे पर मिली खामियां झोटवाड़ा के डी—मार्ट में भी मिला नकली घी।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को रेडक्रॉस भोजपुर द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरित।

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 4.30 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

rktvnews

आईडब्ल्यूएआई ने नदी क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जम्मू-कश्मीर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment