RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:EF का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं तीन प्रखंडों के बीडीओ सम्मानित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)27 जुलाई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर EF का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं तीन प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनके द्वारा पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ किए गए कार्य से निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने में सहायता मिली है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में आपसी समन्वय, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रियता एवं तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के पहल से जिले में पहली बार गैर आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मिली स्वीकृति।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 06 फरवरी 26

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण हेतु” एक पेड़ मां के नाम “अभियान में नागरिक एकजुट हो करें सहभागिता: प्रेम कुमार

rktvnews

खिसिआया हुआ समाज : अतुल प्रकाश

rktvnews

“मामा जी, मेरा, डॉक्टर बनने का सपना आपने पूरा किया”!मुख्यमंत्री निवास में कु. अपर्णा साहू ने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर माना आभार।

rktvnews

राजस्थान:अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर।

rktvnews

Leave a Comment