RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भाेजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं संघ प्रतिनिधियों के बीच मैराथन वार्ता!सैद्धांतिक रूप से मांगों को मानने के बाद असहयोग आंदोलन स्थगित,सोमवार से सभी ड्यूटी पर रहेंगे: चितरंजन प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 अक्टूबर।आज कुलपति के अनुमति से कुल सचिव द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में समस्त महाविद्यालय के संघ के अध्यक्ष और सचिव से वार्ता हेतु 11:30 पर कुलपति सभागार में बैठक आयोजित था। इस बैठक में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव,वित्त पदाधिकारी, वित्तीय सलाहकार, कुलानुशासक उपस्थित रहे वहीं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। बैठक का संचालन करते हुए प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपनी सभी समस्याओं को पूरे विस्तार से विश्वविद्यालय प्रशासन को सुनाया। समस्याओं से पीड़ित कर्मचारियों ने भी अपनी बातों को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा। अंत में कुल सचिव प्रो रणविजय कुमार ने सैद्धांतिक रूप से सभी मांगों पर कुलपति से वार्ता के अनुरूप सहमति जताई। कार्यों का जल्द सफल निष्पादन के लिए कुछ नाम को जोड़कर शीघ्र कार्य निष्पादन पर पहल हुई। धन्यवाद करते हुए कुल सचिव ने स्वस्थ किया कि समय सीमा जो निर्धारित हो रही है उसमें अनुपालन होगा
वही प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा विश्वविद्यालय के आश्वासन के बाद शिक्षकेत्तर कर्मचारी सोमवार दिनांक 16- 10- 23 से अपने-अपने काम पर लौट जाने का निर्णय लिया गया। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय प्रशासन को कड़े शब्दों में चेताया कि समय सीमा में कार्य नहीं होने की स्थिति में गतिरोध कायम रहेगा अभी केवल असहयोग आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है समाप्त नहीं हुआ है इसका ध्यान विश्वविद्यालय प्रशासन रखें।
इस अवसर पर अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह जिला सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, उदय शंकर ओझा, अरुण कुमार सिंह, पवन कुमार जयवीर कुमार, मनीष कुमार, रमेश कुमार सिंह भारत प्रसाद, उमाकांत सिंह, राजीव रंजन राजीव कुमार सिंह, अरूण सिंह, आलोक कुमार सिंह, गुड्डू, वरिष्ठ पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि अनेकों मोजूद रहे ।

Related posts

भोजपुर: प्रसिद्ध व्यवसाई मोहन प्रसाद गुप्ता के श्राद्धकर्म और श्रद्धांजलि सभा में आरा सांसद हुए शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:29 नवंबर 23

rktvnews

देश को प्रशासक चाहिए शासक नही:आदित्य पासवान

rktvnews

पटना:बच्चों को तेज धूप से बचाएँ तथा रात में भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएँ: डीएम,पटना

rktvnews

“हैप्पी होली” के मैसिज ने ली दिल से जुड़े रिश्ते की जगह…. नीरस होती होली।

rktvnews

ईएसआईसी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 मनाते हुए सशक्तीकरण पहल के साथ विशेष सेवा पखवाड़े का समापन किया

rktvnews

Leave a Comment