RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:नोखा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा चलाया गया एरिया डोमिनेशन अभियान।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)28 अक्टूबर।बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के दृष्टिगत नोखा विधानसभा क्षेत्र में केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा क्षेत्रीय प्रभुत्व (एरिया डोमिनेशन) अभियान चलाया गया।
एरिया डोमिनेशन का उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास उत्पन्न करना तथा चुनावी माहौल को भयमुक्त बनाना है, ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी दबाव या प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। केन्द्रीय बलों की टुकड़ियों ने स्थानीय पुलिस बल के साथ समन्वय कर बाजार, मुख्य मार्गों, ग्रामीण बस्तियों एवं मतदान केन्द्रों के आसपास के इलाकों में पैदल गश्ती एवं वाहन जांच अभियान संचालित किया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोहतास ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शांति बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में इसी प्रकार के एरिया डोमिनेशन अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाएंगे।
साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन का सहयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्भीक होकर मतदान करें।

Related posts

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।17से 21 मार्च तक बिजली चमकने के साथ हो सकती है ओलावृष्टि।

rktvnews

जयपुर:आरडीएसएस योजना के कामों में प्रगति बढ़ाएं -डिस्कॉम चेयरमैन

rktvnews

आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सदन में विनियोग विधेयक पर बोलते हुए भोजपुर में बिजली कटौती सहित विभिन्न मांगों को उठाया।

rktvnews

मनचले की गोली की शिकार छात्रा की स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचा भाजपा प्रतिनिधी मण्डल!परिजनों से मिल जताया दुःख , न्याय का दिया आश्वासन।

rktvnews

राजकीय समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व उपेंद्र नाथ वर्मा की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर दी गई श्रृद्धांजलि।

rktvnews

प्रयागराज में महाकुंभ में आकर धन्य हुआ: प्रधानमंत्री

rktvnews

Leave a Comment