RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:उद्योग विभाग द्वारा जिलों के साथ समीक्षा बैठक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले हुए पुरस्कृत।

रेज़रपे के सहयोग से AI कार्यशाला का किया गया आयोजन।

उद्योग विभाग एवं Razorpay Rize के बीच हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)05 जून।उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज विभागीय अधिकारियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, बैंकिंग संस्थानों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों तथा उद्योग जगत के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता में पुराना सचिवालय स्थित अधिवेशन भवन में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से आए अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उद्योग विभाग द्वारा सभी जिलों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में सामने आ रही चुनौतियों, स्टार्टअप्स एवं उद्यमियों से प्राप्त फीडबैक, निवेश प्रस्तावों के निष्पादन, बैंकिंग समन्वय, भूमि उपलब्धता, ऋण स्वीकृति, औद्योगिक इकाइयों की स्थापना तथा अन्य प्रशासनिक एवं प्रक्रियागत मुद्दों से संबंधित विषयों को विस्तार से रखा गया। विशेष रूप से स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता, बाजार से जुड़ाव, मेंटरशिप, अनुपालन संबंधी प्रक्रियाओं तथा व्यवसाय विस्तार में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा जिलों के सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके प्रभावी एवं जिलों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र निवारण, निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने तथा विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साझेदार संस्थानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव सह एमडी बियाडा एवं आईडीए कुंदन कुमार, अरविंद कुमार वर्मा, विशेष सचिव, बिद्या नंद सिंह, निदेशक, हथकरघा एवं रेशम निदेशालय; अमन समीर, निदेशक, एमएसएमई निदेशालय; मुकुल कुमार गुप्ता, निदेशक, उद्योग; अनिल कुमार, अपर सचिव, तथा रेज़रपे की ओर से सुशांत सुभाष कुलकर्णी एवं रिज़वानुल हक सहित टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के उपरांत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों, बैंकिंग संस्थानों, स्टार्टअप्स, निर्यातकों, औद्योगिक इकाइयों तथा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विनिर्माण क्षेत्र में उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन के लिए Unique Foods (A Unit of RK Agri LLP), मुजफ्फरपुर, Ripuraj Agro Private Limited, पूर्वी चंपारण तथा Competence Exports, वैशाली को सम्मानित किया गया। वहीं स्टार्टअप श्रेणी में Hiprotech India Technology Private Limited, Sarva Suvidhaen Private Limited तथा Bhojpatta Agripreneur Pvt. Ltd. को पुरस्कृत प्रदान किया गया।
SIPB समर्थित औद्योगिक इकाइयों की श्रेणी में GOGREEN APPAREL LIMITED, PRINCE PIPES AND FITTINGS LTD., बेगूसराय तथा Rachna Udyog, पूर्णिया को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, प्रशाखा पदाधिकारियों, अभियंताओं, BIADA के अधिकारियों एवं सहायक निदेशकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।
बैंकिंग क्षेत्र में उद्योग एवं उद्यमिता को वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए Bank of Maharashtra, Indian Overseas Bank तथा UCO Bank को सम्मानित किया गया। वहीं उद्योग विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर सिवान को प्रथम, रोहतास को द्वितीय तथा समस्तीपुर को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बिहार के तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उद्योग विभाग, बिहार सरकार की प्रमुख पहल स्टार्टअप बिहार के तहत Razorpay के साथ एक रणनीतिक साझेदारी स्थापित की गई। इस संबंध में उद्योग विभाग एवं Razorpay के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह साझेदारी बिहार के स्टार्टअप्स को बेहतर मेंटरशिप, डिजिटल समाधान, वित्तीय प्रबंधन संबंधी सुविधाएं, नेटवर्किंग अवसर, बिजनेस सपोर्ट तथा राष्ट्रीय स्तर के स्टार्टअप नेटवर्क से जोड़ने में सहायक होगी।
इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में उद्योग एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम तेजी से विकसित हो रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि युवाओं को नवाचार आधारित उद्यमिता के लिए बेहतर अवसर, संसाधन एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता के रूप में भी अपनी भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम में AI Capacity Building Workshop 2026 का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग, डिजिटल दक्षता में वृद्धि तथा तकनीक आधारित सुशासन को बढ़ावा देना था। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को AI की आधुनिक अवधारणाओं, विभिन्न AI टूल्स, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया, उत्पादकता बढ़ाने के उपायों तथा प्रशासन एवं उद्योगों में AI के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को सरकारी कार्यों में AI के उपयोग, दस्तावेज़ीकरण, डेटा विश्लेषण, रिपोर्ट निर्माण, संचार प्रबंधन, परियोजना निगरानी तथा सेवा वितरण को अधिक प्रभावी बनाने से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें उभरती प्रौद्योगिकियों के माध्यम से प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने एवं नागरिक सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने के विषय में मार्गदर्शन दिया गया।

Related posts

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

दुमका:श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भारत 77वें कान फिल्म महोत्सव (14-25 मई) में भाग लेगा।

rktvnews

रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ : रक्षा मंत्रालय ने सैन्य महत्व के 928 लाइन रिप्लेसमेंट यूनिट/सब-सिस्टम्स/ स्पेयर एंड कंपोनेंट्स की चौथी रचनात्मक स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी

rktvnews

जिलाधिकारी बक्सर ने की आवेदनों की सुनवाई।

rktvnews

‘नारी शक्ति’ पर जोर, केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment