RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : शाहपुर के निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक मे लहराया परचम।

मैट्रिक की परीक्षा मे निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय, शाहपुर के अव्वल नंबर पाने वाले छात्र-छात्रा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मार्च। शाहपुर स्थित निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय के छात्रों तथा छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा मे परचम लहराया है। इससे विद्यालय के गुरूजनों के साथ-साथ परिजनों मे खुशी का महौल है। निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय के 147 छात्रों और छात्राओं ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी। जिसमे से 13 छात्रों एवं छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाया जबकि 49 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक लाया। विद्यालय की अंकिता कुमारी ने 95.8 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय मे सर्वोच्च स्थान पाया और विद्यालय की टॉपर बनी। उसका भोजपुर जिला मे छठवां स्थान है। उसने विज्ञान मे 100 अंक प्राप्त किया है। विद्यालय के छात्र आकाश राज को 94.2 प्रतिशत, आलोक कुमार को 94 प्रतिशत, छात्रा सिमरन कुमारी को 93.4 प्रतिशत तथा नायशा कुमारी को 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों तथा छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला सीजे तथा उप प्रधानाध्यापिका सिस्टर चेतना सीजे ने विद्यालय परिवार की तरफ से बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर निर्मला सीजे ने कहा कि हमारे छात्रों और छात्राओं की उपलब्धि उनके पढाई, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे बच्चे उच्च शिक्षा पाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण मे अहम भूमिका निभायेंगे।

Related posts

भोजपुर: रास्ते बंद करने के विरोध में सेमरिया के ग्रामीणों द्वारा अनिश्चित कालीन धरने को मिला राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह का समर्थन।

rktvnews

01 दिसम्बर को दरभंगा प्रेक्षागृह में विधिक सेवा शिविर का किया जाएगा आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में लगभग ₹33,500 करोड़ की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

शिक्षकों के छुट्टियों की कटौती की वापसी पर राकेश रॉय ने प्रकट किया आभार!सकारात्मक पहल और जनहित मुद्दे की लड़ाई में मिलती है सफलता: राकेश रॉय

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की प्रदेश की कानून व्यवस्था की गहनता से समीक्षा।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

Leave a Comment