RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:छठ पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )28 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता को सशक्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार के कार्यालय द्वारा विशेष पहल करते हुए गीत जारी किया गया।
गौरतलब है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में छठ महापर्व के पावन अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित गीत दरभंगा जिला के सभी प्रमुख छठ घाटों पर प्रसारित किया गया।
इस अवसर पर घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस में लोकतंत्र के महापर्व — मतदान दिवस — के प्रति उत्साह और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सेल्फी प्वाइंट, फ्लेक्स बैनर तथा शुभंकर लगाए गए हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील की है कि सभी सुपात्र मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में 06 नवंबर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Related posts

भोजपुर:आरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व,मस्जिदों और ईदगाह में अदा की गई नमाज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संविधान दिवस और संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर: विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व केंद्रीय मंत्री हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय उद्यमी विद्यार्थी पैदा करें:राज्यपाल

rktvnews

पटना:अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज की आमसभा की विशेष बैठक संपन्न हुई।

rktvnews

फ्यूजन हेल्थ एंड फिटनेस सेंटर का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment