RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने भगवान सूर्य को अर्घ्य किया अर्पित।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)27 अक्टूबर।आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह ने त्रिलोचन घाट, सासाराम पर छठ व्रतियों के साथ मिलकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जिला वासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत भी की और उनके सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था, स्वच्छता और अनुशासन का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
जिला पदाधिकारी ने शहर के अन्य छठ घाटों का भ्रमण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था की जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और जन-जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
कहा कि “हर वोट अमूल्य है, यह लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। अतः सभी पात्र मतदाता मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपना वोट अवश्य दें।”

Related posts

भोजपुर:एसडीपीओ ने की कांडों की समीक्षा।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:निर्वाचन साक्षरता क्लब की बैठकें आयोजित।

rktvnews

दूरदर्शन पर आरा की शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडे के स्वरों ने जादू बिखेरा।

rktvnews

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निजी कागजात राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपे गए।

rktvnews

बिहार:मौत की घटना हत्या है? या आत्महत्या ? इसकी निष्पक्ष जांच कर परिजनों को न्याय दिलाए पुलिस प्रशासन: आदित्य

rktvnews

भारतीय नौसेना के लिए यूनिकॉर्न मस्तूलों के सह-विकास के लिए जापान सरकार के साथ कार्यान्वयन ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

rktvnews

Leave a Comment