RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

वाडो-काई कराटे चैम्पियनशिप-2026

आठ स्वर्ण सहित कुल 33पदक जीतकर पाटलिपुत्र विद्यापीठ ने इतिहास रचा।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )18 सितम्बर। केन्द्रीय विद्यालय शिक्षा परिषद से 12 वीं कक्षा तक की मान्यता-प्राप्त विद्यालय “पाटलिपुत्र विद्यापीठ” के छात्र-छात्राओं ने आठ स्वर्ण पदक सहित कुल ३३ पदक जीत कर, “वाडो-काई कराटे चैंपियन शिप-२०२६” को अपने पक्ष में कर लिया।

सगुना मोड़ बेली रोड स्थित होटल रेड वेलभेट में, फाइटर मार्शल आर्ट, पटना द्वारा आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में पटना, गया और वैशाली आदि जिलों से भाग लेने वाले कुल १६ कराटे क्लब और विद्यालयों में पाटलिपुत्र विद्यापीठ को सर्वाधिक पदक जीतने के कारण विजेता घोषित किया गया। यह पहली बार हुआ है जब किसी एक विद्यालय ने इतनी बड़ी संख्या में पदक जीते हैं ।आयोजक संस्था फ़ाइटर मार्शल आर्ट्स को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

विद्यापीठ के विद्यार्थियों गौरव, विराट, हर्ष, अनमोल, संदर्भ, राजू, ऐश्वरी और अथर्व ने स्वर्ण, उत्तर उत्तरायण , हर्षित, अन्वेष, विराज, शिवराज, उत्कर्ष, अर्णव, प्रतीक, ज्ञाना, नवजोत,अश्मित और अंशराज ने रजत तथा आर्यन, प्रियांशु, अनिरुद्ध, वैष्णवी, ऋषिका, उत्कर्ष, अंशराज, अनुष्का, सौम्या, अनन्या और आनंद ने कांस्य पदक प्राप्त किए ।

विद्यापीठ की ओर से विद्यालय के खेल-शिक्षक सूरज कुमार शर्मा ने पदक विजेता विद्यार्थियों के साथ विजेता-ट्रॉफी ग्रहण किया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यापीठ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ, उपाध्यक्ष किरण झा, सचिव डा आकाश कुमार और प्रधानाचार्या मेनका झा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, खेल-प्रशिक्षक सूरज शर्मा समेत सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है ।

Related posts

मध्यप्रदेश:लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल के नए मातृ शिशु अस्पताल भवन का निरीक्षण।

rktvnews

प्रभारी मंत्री ने राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,आम आदमी पीडि़त व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुने अधिकारी और करें निस्तारण!शिकायतों के प्रति गंभीर रहे अफसर:मंत्री जसवंत सैनी

rktvnews

मोतीहारी:पदाधिकारी मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सभी जरूरी चीजों के देख लें- उप विकास आयुक्त

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की आयुष विभाग की समीक्षा।

rktvnews

बिहार:मंत्री परिषद की बैठक,149 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment