
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अक्टूबर।आज अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आरा सदर द्वारा छठ पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आरा सदर अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में की गई। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सभी को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्परता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए सभी अधिकारीगण सजग एवं मुस्तैद रहें।
इस अवसर पर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे ।
