RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील के 08 मामलों की सुनवाई, 03 मामलों का निष्पादन।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)22 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी भोजपुर मनेश कुमार मीणा द्वारा आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील के कुल 08 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित मामले शामिल थे।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक मामले की विस्तृत समीक्षा करते हुए अपीलार्थियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं तथा संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। मामलों के निस्तारण में उत्पन्न परिस्थितियों एवं उपलब्ध अभिलेखों की भी समीक्षा की गई। सुनवाई के क्रम में कुल 03 मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शेष लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिक कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक मामले का नियमानुसार प्रभावी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपेन्द्र नाथ इंटर कॉलेज चतरा में चल रहे प्रशिक्षण व पोस्टल बैलेट मतदान सुविधा केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस ने किया 205 पीस अंग्रेजी शराब बरामद! करनामेपुर व बहोरनपुर पुलिस ने की बरामदगी।

rktvnews

9 सितंबर को आयोजित लोकादलत में अधिकाधिक वादों के निपटारें हेतु विधि प्राधिकार सचिव ने न्यायिक दंडाधिकारियो संग की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर प्रखण्ड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलपहाड़ी के दोषी शिक्षक धीरेन्द्र पाल होंगे कार्यमुक्त:उपायुक्त

rktvnews

बूथों के सत्यापन और मूलभूत सुविधाओं के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने 106 सेक्टर मजिस्ट्रेट किये नियुक्त।

rktvnews

पटना: स्मार्ट मीटर के विरोध में बुलंद हो रही आवाजें।

rktvnews

Leave a Comment