
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा आज डढ़वा, नावाडीह, शिवगंगा, नंदन पहाड़ के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था के साथ घाटों पर की गई तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सभी छठ पूजा समिति के सदस्यों को निदेशित किया गया की छठ व्रतियों हेतु सारी तैयारियाँ के साथ साफ-सफाई, पार्किंग, भोलेंटियर, इत्यादि को समिति के स्तर से दुरुस्त रखें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न घाटों पर वाहनों के आवागमन की सुविधा को लेकर बेरिकेट कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
इसके अलावे अनुमंडल पदाधिकारी ने छठ समितियों के सदस्यों को निदेशित किया कि लोक आस्था का महा छठ पर्व स्वच्छता, हर्षोल्लास तथा निष्ठा के साथ मनाए। साथ हीं हम सबका कर्तव्य बनता है कि इसकी गरीमा को बनाये रखें। आगे निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि पूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा छठ घाटों की सफाई, स्वास्थ्य सुविधा, पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
साथ ही छठ घाटों पर सुचारू यातायात व्यवस्था के अतिरिक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।
