RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पद्मश्री रामेश्वर सिंह काश्यप के चर्चित नाटक अफवाह के मंचन का पूर्वाभ्यास।

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के रजत जयंती समारोह पर होगा मंचन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 अक्टूबर।भोजपुरी के चर्चित साहित्यकार पद्मश्री रामेश्वर सिंह काश्यप के लोकप्रिय रेडियो नाटक ‘ अफवाह ‘ का मंचन भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के रजत जयंती समारोह के अवसर पर भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर किया जाएगा। इस नाटक के पूर्वाभ्यास का शुभारम्भ विजयादशमी के अवसर पर किया गया। ज्ञात हो कि रामेश्वर सिंह काश्यप के नाटक ‘ लोहा सिंह का मोर्चा ‘ का प्रसारण रेडियो से कई दशकों तक हुआ है और काफी लोकप्रिय रहा है। ‘ अफवाह ‘ नाटक का मूल लेखन पद्मश्री रामेश्वर सिंह काश्यप ने किया है और इसका मंचीय प्रस्तुति परक लेखन रंगकर्मी अंबुज कुमार ने किया है। अंबुज कुमार के ही निर्देशन में ही इस नाटक की मंचीय प्रस्तुति आगामी रजत जयंती लोकरंग रस सह सम्मान समारोह में की जाएगी। इस नाटक की परिकल्पना वरिष्ठ रंगकर्मी चन्द्रभूषण पांडेय ने की है। पूर्वाभ्यास का शुभारंभ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर नारियल फोड़कर तथा भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। बाद में इस नाटक के कलाकारों अनिल सिंह, कुणाल कुमार, भरत आर्य, पप्पू सिंह, रामसुख राय ने नाटक के संवादों की प्रस्तुति दी। गायक कमलेश पासवान ने नाटक के एक गीत का गायन किया। इस मौके पर संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र सिंह, आयोजन सचिव रवि प्रकाश सूरज, सह सचिव आलोक सिंह, पत्रकार विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, गांधी जी, विशाल कुमार उपस्थित थे।

Related posts

एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम।

rktvnews

भोजपुर:हक दो,वादा निभाओ आंदोलन के तहत आरा प्रखंड मुख्यालय पर माले का प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:चुनाव बढ़िया तभी होगा जब उसकी तैयारी होगी बढ़िया:जिलाधिकारी ,भोजपुर

rktvnews

दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म ‘सब मोह माया है’, आ रही है सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर।

rktvnews

उमरिया:बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मिलेट्स मेले का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी)के पदाधिकारियों सहित प्रभारियों की हुई घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment