RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)16 अप्रैल।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा योजना से खरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से संवेदनशील वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाकर वन अपराधों पर नियंत्रण को अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि प्रबंधन और मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण एवं तेजी से रेस्क्यू कार्य के लिएभी इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। वृक्षारोपण अभियानों की निगरानी के साथ ही भू-स्खलन, बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में वन एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के त्वरित व प्रभावी संचालन में भी ये वाहन काफी उपयोगी सिद्ध होंगे।
इस दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पिछले तीन सालों में लगातार कैंपा योजना के बजट में वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में ₹237 करोड़, 2024-25 में ₹302 करोड़ की धनराशि का व्यय हुआ है। वर्ष 2025-26 में कैम्पा के तहत प्रस्तावित ₹439.50 करोड़ की लागत की वार्षिक योजना स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी गई है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पिछले एक वर्ष में बायोटेक किसान योजना के दौरान 1 लाख 60,000 से अधिक किसान लाभ प्राप्त कर चुके हैः केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

डीईपीडब्ल्यूडी में शपथ के साथ सद्भावना दिवस मनाया गया

rktvnews

भोजपुर:15 ग्राम हिरोईन के साथ 02 हिरोईन तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

ध्रुवनारायण ने सारण स्नातक क्षेत्र से दाखिल किया पर्चा।

rktvnews

हम जल्द ही डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स को शुरू करेंगे, जो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सरकार, स्टार्टअप्स और बड़े उद्यमों के बीच साझेदारी को सक्षम करेगी:राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर

rktvnews

बिहार: वैशाली:कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान 2024 की प्रशासनिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की तीसरी समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment