RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव के आयोजन को ले बैठक आयोजित।

लोक कला की विधाओं से जुड़ी धोबिया नाच, कठघोढ़वा, गोड नाच सहित भिखारी ठाकुर ने नाटकों की होगी प्रस्तुति।

भोजपुरी भाषा के प्रति रुझान को ले विद्यार्थियों के बीच भोजपुरी भाषा में होगी गीतों की प्रतियोगिता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 सितंबर। लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की जयंती इस बार भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के रूप में मनाने को लेकर आज दूसरी बार तैयारी समिति की बैठक स्थानीय पटेल बस पड़ाव स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित की गई।
आज की बैठक की अध्यक्षता शोध संस्थान के सचिव पुष्पेंद्र नारायण सिंह एवं संचालन संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने की।
बैठक के दौरान भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान से जुड़े कई लोगो ने कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तदोपरांत निर्णय लिया गया की इस बार का आयोजन पूर्व के किए आयोजनों से कुछ अलग किया जाए जिसमे लोक कलाओं से जुड़ी विधाओं जैसे धोबिया नाच, कटघोड़वा नाच, गोड नाच,फिर भिखारी ठाकुर के नाटक आदि शामिल रहे।साथ ही आज के शिक्षा के क्षेत्र में बदलते परिवेश में भोजपुरी को प्रधानता देने हेतु विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं की भोजपुरी भाषा में पारंपरिक गीतों की प्रतियोगिता कराई जाए। विचार विमर्श के दौरान भोजपुर सह बक्सर के विधान पार्षद राधा चरण साह द्वारा निर्गत योजना से मंच का विशेष सौंदर्यीकरण कराने पर बल दिया गया।
बैठक के अंत में पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के असमायिक निधन पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
आज की आयोजित बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडे,सह सचिव गौतम कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष राम जी प्रसाद यादव,प्रशांत कुमार,विजय बहादुर सिंह,पप्पू कुमार ,व्यास कमलेश पासवान,दिनेश मिस्त्री,गांधी जी, डॉ एस के विष्णु आदि शामिल थे।

Related posts

बूंदाबांदी व बारिश ने पटना सहित बिहार के कई जिलों को किया प्रभावित।

rktvnews

दरभंगा:सामान्य प्रेक्षक ने किया कई मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

चतरा में पेयजल संकट पर बड़ा एक्शन, उपायुक्त रवि आनंद की पहल पर 154 पंचायतों में विशेष पखवाड़ा शुरू।

rktvnews

जबलपुर:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ‘भारतीय संविधान और सामाजिक न्याय’ विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रिलायंस कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स ने साउथ इंडिया के हेल्थ फूड ब्रांड ‘मन्ना’ का किया अधिग्रहण।

rktvnews

Leave a Comment