RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

सुरक्षा और सुविधा को लेकर नगर निगम, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत की टीम के अलावा पुलिस के जवान होंगे प्रतिनियुक्ति: उपायुक्त

ट्रैफिक व्यवस्था, एम्बुलेंस, साफ-सफाई, अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।

उपायुक्त ने शिवगंगा में एनडीआरएफ की टीम के अलावा सभी घाटों पर साइनेज और सुरक्षा मानकों सुदृढ़ करने का दिया निर्देश।

असामाजिक तत्वों पर निगरानी हेतु दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को किया जाएगा प्रतिनियुक्त।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 अक्टूबर।लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत की तैयारियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने शिवगंगा सरोवर, डढ़वा नदी, नावाडीह घाट, नंदन पहाड़ फिल्टर, मंगल तालाब, जलसार तालाब, मानसिंघी तालाब आदि पहुँचकर वहाँ की वस्तुस्थिति व साफ-सफाई का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व को देखते हुए इन घाटों पर साफ-साफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से रहे, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावे छठ व्रतिओं व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त ने एनडीआरएफ की टीमों को शिवगंगा पर बोट व अन्य सुरक्षा व्यस्थाओं के साथ प्रतिनियुक्त रहने का निदेश दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सुरक्षा को लेकर दण्डाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति ससमय कर दी जाय। साथ हीं उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा अतिक्रमण, विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था को लेकर छठ समितियों व संबंधित अधिकारियों की आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी छठ घाटों का लगातार भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने शिवगंगा सरोवर की साफ-सफाई और अतिक्रमण के अलावा विभिन्न छठ घाटों पर आवश्यकता अनुसार एम्बुलेंस, मोबाईल टॉयलेट, अग्निशमन वाहन के आवागमन की व्यवस्था, लाईटिंग, स्वास्थ्य व्यवस्था और विद्युत कनेक्शन की बारीकी से जाँच, विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही छठ पूजा समितियों से उपायुक्त ने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ देवघर के तहत् हम सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि हम छठ पर्व के दौरान इन घाटों को स्वच्छता मिशाल के रूप में पेश करें। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों के साथ-साथ आम जनमानस का सहयोग आपेक्षित है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, सीसीआर डीएसपी लक्षमण प्रसाद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा, विद्युत विभाग की टीम, पेयजल स्वच्छता विभाग व नगर निगम की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने डुमरा परेड मैदान में किया झंडोतोलन!सभी के सहयोग से तमाम चुनौतीयो का सफलतापूर्वक सामना करते हुए सीतामढ़ी जिला सामाजिक सौहाद्र,शांतिपूर्ण वातावरण में प्रगति की राह पर सदैव अग्रसर रहेगा:सीतामढ़ी डीएम

rktvnews

दो दिवसीय ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन 2024 आज नई दिल्ली में शुरू हुआ।

rktvnews

असम राइफल्स ने नागालैंड में भारत-म्यांमार सीमा के समीप भारी मात्रा में हथियार और गोला- बारूद बरामद किया।

rktvnews

भोजपुर:भकुरा पंचायत सहित कई अन्य गांवों में “हर घर कांग्रेस का झंडा” अभियान का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:2030 तक भोजपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने को ले नया अभियान शुरू : सचिव डा सुनीता सिंह

rktvnews

आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय सर्वानुमति कौन तोड़ रहा है?

rktvnews

Leave a Comment