RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

विभिन्न मद से संचालित सभी योजनाओं को जल्द से जल्द कराएं पूर्ण!तकनीकी कार्य वाली योजनाओं के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 03 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक की गई। बैठक में सर्व प्रथम उपस्थित सभी कार्यकारी एजेंसी से योजनाओं के वर्तमान स्थित की बिंदुवार जानकारी ली गई। उन्होंने कहा वैसी तकनीकी योजनाएं जो किसी कारनवस लंबित है उसे संबंधित के साथ आपस में समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराएं।
अनाबद्ध निधि मद, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद, सीएसआर, विशेष केंद्रीय सहायता मद से संचालित सभी योजनाओं को भौतिक और वित्तीय रूप से जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला योजना पदाधिकारी को लगातार कार्य स्थल पर भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा तकनीकी कार्य में गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज की बेटी ने तमिलनाडू में गाड़ा जीत का झंडा!1500 मीटर में हासिल किया स्वर्ण पदक।

rktvnews

भोजपुर: उर्दू विधार्थी प्रोत्साहन राशि योजना अंतर्गत उर्दू भाषी विद्यार्थियों के बीच वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर द्वारा विभिन्न मामलों में जनसुनवाई की गई, प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

rktvnews

भोजपुर :थ्रो बॉल के चयनित खिलाड़ियों को जर्सी, गेंद, ट्रेक सूट,नेट इत्यादि, शंभू सिंह द्वारा जरासंध भवन में वितरित।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने किया बाढ़ प्रवण क्षेत्र का भ्रमण।

rktvnews

भोपाल:मातृ सत्तात्मक संस्कृति से मिले हैं नारी सम्मान के संस्कार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment